महिला के पति रामवीर पुत्र माधव राम ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पत्नी की तलाश कराने की गुहार लगाई


/दीप सिंह

कन्नौज । बिलग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम घिरनंजू पुरवा में चार बच्चों की मां के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति रामवीर पुत्र माधव राम ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पत्नी की तलाश कराने की गुहार लगाई है।

रामवीर के अनुसार, उनकी पत्नी 18 अगस्त की सुबह करीब छह बजे दवा लेने की बात कहकर घर से निकली थीं। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारियों और संभावित स्थानों पर खोजबीन के साथ कन्नौज में भी संबंधियों के सहयोग से तलाश की गई, लेकिन महिला का अब तक कोई पता नहीं चल सका।

पत्नी के लापता होने से परेशान रामवीर ने बिलग्राम थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने पत्नी की सकुशल तलाश कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर महिला की तलाश में जुटी है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।