मिश्रिख (सीतापुर)ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश (इकाई) सीतापुर की जिला कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को मिश्रिख स्थित कलावती गेस्ट हाउस में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश महासचिव अशोक कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार द्वारा कोटेदारों के कमीशन में की गई वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।
बैठक का संचालन जिला महासचिव विशाल रस्तोगी ने किया। इस दौरान कोटेदारों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन पदाधिकारियों ने जूट के बोरों के बकाया भुगतान के साथ-साथ जनवरी और फरवरी माह के शेष बचे कमीशन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
पदाधिकारियों ने कहा कि कोटेदारों के बकाया कमीशन के भुगतान के लिए संगठन की ओर से जिलाधिकारी को पत्रक के माध्यम से अवगत कराया जाएगा और जल्द ही बकाया कमीशन का भुगतान कराने की मांग की जाएगी। संगठन ने स्पष्ट किया कि कोटेदारों के हक और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष जारी रहेगा।
बैठक में जिला अध्यक्ष रामलखन,जिला महासचिव विशाल रस्तोगी, सिंह यादव, उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, अशोक रावत, राकेश सिंह, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मधुकर, संगठन मंत्री विजय वर्मा, संगठन सचिव अजय वर्मा, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सहित रामाकान्त अवस्थी, जयदयाल, अनिल सिंह, रमेश चंद्र राठौर, नसमीम,नंदलाल,बनवारी लाल,कृष्ण स्वरूप पांडेय,नवी अहमद,अजय वर्मा,राजकुमार गुप्ता, दिलीप गुप्ता समेत जनपद के कई कोटेदार एवं संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: