हादसे में कटा बाइक सवार का पंजा, सड़क पर फैला खून


पाली ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत चड़राव गांव मार्ग से भक्सा होते हुए पीपीगंज जाने वाले मार्ग पर मंगलवार 25 अगस्त 2026 की शाम करीब चार बजे बक्सा चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार 23 वर्षीय विकास यादव पुत्र तिलकधारी यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि विकास यादव बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सामने से आए एक टेंपो चालक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का पंजा कटकर अलग हो गया और सड़क पर काफी मात्रा में खून बिखर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे गोरखपुर स्थित कात्यायनी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस और प्रशासन से फरार चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी करने तथा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।