कोटेदारों के बकाया कमीशन का भुगतान जल्द कराने की मांग, जिला कार्यकारिणी की बैठक में उठे कई मुद्दे
पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार द्वारा कोटेदारों के कमीशन में की गई वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।
60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा की घोषणा
दीप सिंह
कन्नौज। रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की है। बुधवार को तिर्वा रोड स्थित आर.के. पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ की जानकारी दी।
राज्यमंत्री ने बताया कि योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसका उद्देश्य वरिष्ठ महिलाओं के आवागमन को सुगम बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर जीवन के लिए सहयोग प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर 27, 28 और 29 अगस्त को प्रदेश की सभी माताओं और बहनों को एक सहयात्री के साथ निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। सरकार के अनुसार, इस विशेष व्यवस्था से एक करोड़ से अधिक महिलाओं के लाभान्वित होने की संभावना है।
कार्यक्रम में महिलाओं को साड़ी और मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने योजना को महिलाओं के लिए सम्मानजनक पहल बताते हुए सरकार के प्रति आभार जताया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। संचालन आशुतोष दुबे ने किया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार द्वारा कोटेदारों के कमीशन में की गई वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।
17 से 21 अगस्त तक आयोजित ‘सीबीएसई ईस्ट ज़ोन ताइक्वांडो चैम्पियनशिप’ तथा ‘विद्या भारती 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता’ में गोरखपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है।
हादसे में कटा बाइक सवार का पंजा, सड़क पर फैला खून
Leave a Comment: