जौनपुर।* जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने बुधवार को वाजिदपुर दक्षिणी में वाजिदपुर तिराहे के पास सेंट थॉमस कोचिंग के
जौनपुर।* जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने बुधवार को वाजिदपुर दक्षिणी में वाजिदपुर तिराहे के पास सेंट थॉमस कोचिंग के
जौनपुर।* राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में 27 अगस्त को ‘खेलो
*राष्ट्रीय खेल दिवस पर जौनपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’, पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल संवाद*
*जौनपुर।* राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद–खेल की बात, पीएम के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे आर्यभट्ट सभागार, रज्जू भैया संस्थान में होगा।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल सम्बोधन होगा। इस दौरान लाइव टू-वे कनेक्टिविटी के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों और युवाओं से संवाद भी किया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय खिलाड़ी के साथ मॉडरेटेड चर्चा तथा युवाओं से विशेष संवाद आकर्षण का केंद्र रहेगा।
मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में युवाओं को नशा मुक्त युवा बनने की शपथ दिलाई जाएगी और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत (MY Bharat) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सहयोग से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में किया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी, MY Bharat तन्मय मोहन ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को खेलों से जोड़ने, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थल पर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। इसमें खिलाड़ी, युवा, विद्यार्थी एवं संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
जौनपुर।* जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने बुधवार को वाजिदपुर दक्षिणी में वाजिदपुर तिराहे के पास सेंट थॉमस कोचिंग के
जौनपुर* 26 अगस्त। लोहिया पर्यावरणीय उद्यान पार्क के सौंदर्यीकरण और विकास को लेकर उद्यान विकास समिति की बैठक
1000 लोग इस बाढ़ में बह गए हैं. बाढ़ का असर बिहार तक देखने को मिल रहा है. बिहार के सीमावर्ती जिलों में अलर्ट जारी किया गया है.
Leave a Comment: