अब तक न्याय विनय शुक्ला 27-08-2026


अब तक न्याय 
विनय शुक्ला
27-08-2026

कमलापुर/सीतापुर। विधानसभा क्षेत्र बिसवां के अंतर्गत विकास खंड कसमंडा की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर मारूफ (मनिकापुर) में विकास एवं धार्मिक आस्था से जुड़ी दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। ग्राम प्रधान विनोद प्रकाश मौर्य के प्रयासों से निर्मित आधुनिक ओपन जिम का लोकार्पण बिसवां विधायक निर्मल वर्मा एवं खंड विकास अधिकारी राकेश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। वहीं ब्रह्मदेव स्थल पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ शिलान्यास भी संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विधायक निर्मल वर्मा ने कहा कि ब्रह्मदेव मंदिर का निर्माण क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देगा। उन्होंने कहा कि यह स्थल श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा तथा क्षेत्र में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देगा। जनहित को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत में आधुनिक ओपन जिम, बच्चों के लिए आकर्षक झूले, बैठने के लिए बेंच तथा अन्य आवश्यक जनसुविधाएं विकसित की गई हैं। इन सुविधाओं से युवाओं को स्वास्थ्य लाभ, बच्चों को सुरक्षित खेल का वातावरण तथा वरिष्ठ नागरिकों को आरामदायक सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होगा।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने ग्राम पंचायत में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह में जेई शिवकुमार पटेल,मंडल प्रभारी अमर बाजपेयी,मेहूल यादव,आशा शर्मा,ग्राम पंचायत अधिकारी विवेक कुमार, प्रधान सरवा जलालपुर उमेश कुमार सिंह, पंचायत मित्र विकास यादव,रोहित यादव,सोबरन लाल,जमुना प्रसाद,जयपाल, कल्लू राम,कमलेश कुमार, सुधीर तिवारी,विनोद यादव, आदि लोग तथा भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने कहा कि ओपन जिम और मंदिर निर्माण जैसी सौगातों से गांव के विकास को नई गति मिलेगी तथा आने वाले समय में यह क्षेत्र सामाजिक,सांस्कृतिक और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।