पूरनपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री ठाकुर द्वारा मंदिर, पूरनपुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का उत्सव समारोह वर्ष "समरसता संकल्प अभियान" के रूप में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।


पूरनपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री ठाकुर द्वारा मंदिर, पूरनपुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का उत्सव समारोह वर्ष "समरसता संकल्प अभियान" के रूप में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष भाजपा अतिन्दर पाल सिंह द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी श्याम कुमार अवस्थी का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की संयोजिका नगर महामंत्री सपना सिंह चौहान रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत एवं सम्मान नगर कोषाध्यक्ष एवं नामित सभासद ठाकुर प्रदीप सिंह मुखिया, संयोजिका सपना सिंह चौहान, विवेक तिवारी तथा भाजपा के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से किया गया। उस समय जब शिक्षा का बड़ा अभाव कठिनाई थी तब इन्होंने संत शिरोमणि रविदास जी ने ज्ञान की ज्योति जलाई थी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष भाजपा हर्ष प्रधान ने की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर महामंत्री सूरज बाथम, नगर उपाध्यक्ष रवि वर्मा, गौरव गुप्ता, मानस शुक्ला, अमन वाल्मीकि, रितेश गुप्ता, नीलम शर्मा, निर्मला गुप्ता, सोनी जायसवाल, चांदनी जायसवाल, रचना जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के समरसता, समानता और मानव सेवा के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।