गोरखपुर


गोरखपुर
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद, के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व मां पीतांबरा शक्तिपीठ, जूही एनक्लेव, तारामंडल, गोरखपुर में श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शक्तिपीठ के प्रभारी राहुल सिंह के नेतृत्व में सामूहिक रुद्राभिषेक, गुरु पूजन, गुरु पाठ एवं हवन-पूजन से हुआ। पूरे परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति का वातावरण बना रहा। सायंकाल भव्य आरती एवं पूजन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद, गोरखपुर के जिला प्रभारी दुर्गेश मिश्र, द इंडिया न्यूज़ के संपादक पंचानन पांडे, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश कांत मिश्रा, राजकुमार आर्य ,दिनेश कुमार जायसवाल, मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी सहित अनेक पत्रकारों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला प्रभारी दुर्गेश मिश्र ने कहा कि "गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति का एक महान आध्यात्मिक पर्व है। गुरु ही जीवन को सही दिशा, ज्ञान और संस्कार प्रदान करते हैं। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों, आपसी सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं। परिषद सदैव सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।"
मां पीतांबरा शक्तिपीठ के प्रभारी राहुल सिंह ने कहा कि "गुरु के बिना ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं है। गुरु पूर्णिमा हमें गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करती है। सामूहिक रुद्राभिषेक, हवन एवं गुरु पूजन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और लोककल्याण की भावना का संचार होता है।"
कार्यक्रम का समापन मां पीतांबरा के जयघोष, मंगल आरती एवं विशाल भंडारे के साथ हुआ। उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त कर राष्ट्र एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।