हर वर्ष की तरह होगा भंडारा और प्रसाद वितरण, दूर से आए भक्तों के लिए ठहरने की व्यवस्था
गिरंट/श्रावस्ती: थाना हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के अंतर्गत जयपत्तर पुरवा के पास स्थित समय माता मंदिर पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है।
मंदिर के पुजारी बाबा भंडारी दास ने बताया कि अखंड रामायण पाठ प्रारंभ हो चुका है और इसकी पूर्णाहुति शुक्रवार को होगी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्णाहुति के अवसर पर भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि दूर-दराज से आने वाले भक्तों के ठहरने की समुचित व्यवस्था मंदिर परिसर में की गई है। रामायण पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पाठ सुन रहे हैं और माता का आशीर्वाद ले रहे हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: