थानाध्यक्ष आलोक


 उप जिलाधिकारी हर्रेया उमाकांत तिवारी व  क्षेत्राधिकारी कलवारी  , थानाध्यक्ष  आलोक श्रीवास्तव के उपस्थिति में थाना कप्तानगंज परिसर में आगामी श्रावण मास/ कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों की आवश्यक पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई-*

उप जिलाधिकारी  हर्रेया  उमाकांत तिवारी व  क्षेत्राधिकारी कलवारी  प्रदीप कुमार त्रिपाठी* की उपस्थिति में व  थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना कप्तानगंज परिसर में आगामी श्रावण मास / कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना क्षेत्र के विभिन्न समुदायों के संभ्रांत व्यक्तियों  की एक आवश्यक पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित विभिन्न समुदायों के लोगों से किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अफवाह, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों अथवा शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाली घटनाओं की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील की गई।
इस अवसर पर लोगो को बताया गया कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। सभी को पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया गया।
बैठक के दौरान सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान न देने तथा ऐसी किसी भी सूचना की सत्यता की पुष्टि किए बिना उसे आगे प्रसारित न करने के संबंध में भी जागरूक किया गया।
थानाध्यक्ष  मय पुलिस टीम द्वारा निम्न बिंदुओं पर भी मौके पर जाकर निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया कावड़ रूट में पड़ने वाले पेट्रोल पंप गैस एजेंसी
.कावड़ रूट में पड़ने वाले होटल ढाबा
.ग्राम प्रधान व चौकीदारों का सत्यापन
.कावड़ रूट में पड़ने वाले अवैध कट का सत्यापन

.कावड़ रूट में पड़ने वाले मंदिर, मस्जिद, धर्मस्थल का सत्यापन
.पार्किंग सत्यापन व बैरियर बॉर्डर लोहे के बैरियर का सत्यापन
.कांवड़ियों को ठहराव वाले विद्यालय का सत्यापन व होल्डिंग एरिया सत्यापन
रास्ते में पड़ने वाले शराब की दुकान व मांस मछली विक्रय की दुकान का भौतिक परीक्षण
.पुलिस बल का व्यवस्थापन व ठहराव 
.असुरक्षित ट्रांसफार्मर व हाइपरटेंशन का निरीक्षण
.कावड़ रूट पर सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था.डायवर्जन की व्यवस्था
आदि बिंदुओं पर भौतिक परीक्षण कर होने वाली असुविधा के संबंध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश देकर ससमय निस्तारण हेतु बताया गया । पीस कमेटी मीटिंग में  उप जिलाधिकारी  हर्रेया क्षेत्राधिकार  कलवारी व थानाध्यक्ष  कप्तानगंज के साथ थाना स्थानीय के सभी अधिकारी कर्मचारीगण व क्षेत्र के सम्मानित लोगो के साथ साथ  पत्रकार बंधु व आदि लोग मौजूद रहे ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।