श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि


श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि 
प्रोफेसर पी के शर्मा ने अपने उद्धबोधन में कहा कि किसी भी महाविद्यालय का विकास तब ही सम्भव है जब नेत्तृत्व ऊर्जावान हो। उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सुधीर कुमार शर्मा को महाविद्यालय हित में किय गए उनके संघर्ष के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने उपस्थित समस्त छात्र छात्राओं को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
   प्रोफेसर दुष्यन्त कुमार प्राचार्य उपाधि महाविद्यालय पीलीभीत ने कहा कि महाविद्यालय  प्रगति के पथ पर निरन्तर अग्रसर है इस के लिए महाविद्यालय स्टॉफ एवं प्राचार्य बधाई के पात्र हैं।
उन्होंने कहा कि  छात्र छात्राओं का सम्मान एक उत्कृष्ट प्रयास है। उन्होंने कहा कि आज आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का युग है  इसलिए छात्रों को एआई का प्रयोग वर्तमान समय की आवश्यकता अनुसार  गुणवत्तापरक  शिक्षा प्राप्त करने के लिए करना चाहिए जो उनके भविष्य को सुरक्षित करने में सहायक  होगा।
    इस अवसर पर स्नातक स्तर पर महाविद्यालय में प्रथम प्रवेशित छात्र में कला संकाय में प्रशांत वर्मा एवं ज्योति, बी एस सी कृषि संकाय में अभिनव पाण्डेय एवं दिव्यांशी कुमारी, वाणिज्य संकाय में  विकास शर्मा एवं लक्ष्मी कुमारी को सम्मानित किया गया।
परास्नातक स्तर पर सत्र 2025-2026 में प्रत्येक विषय में टॉप तीन स्थान प्राप्त करने  वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। एम ए अंग्रेजी में तनिषा गुप्ता, ज्योति गंगवार एवं  सौम्या शुक्ला ने टॉप थ्री में क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
एम ए हिंदी में रचना कश्यप, प्रज्ञा ज्योति, नैंसी सक्सेना ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। एम ए उर्दू में  लुजैन फातिमा, सायबा नूरी, फराज बी ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान,एम ए अर्थशास्त्र में सुहैल खान , डिम्पल कौर, नफीस अहमद ने क्रमशः प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान तथा अंशिका को विशेष अवार्ड से सम्मानित किया गया। एम ए समाज शास्त्र में संध्या देवी, निशा देवी एवं अनस अली, एम ए राजनीति शास्त्र में मयंक मिश्रा, मोहम्मद जमाल बेग, रोहित कुमार ने क्रमशः प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
स्नातक स्तर पर वाणिज्य संख्या में सुखप्रीत कौर, कीर्ति शर्मा ,खुशी गुप्ता ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान, कला संकाय में सिदरा फातिमा ने प्रथम, अकलजोत सिंह ने द्वितीय एवं रिफत नूर तथा उमरा अंसारी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय में आयोजित समस्त कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रशांत कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
  मुख्य अतिथि प्रोफेसर आर, के गोस्वामी जी ने अपने उद्धबोधन में कहा कि वह पहले शिक्षक है फिर  क्षेत्रीय उच्च अधिकारी हैं। उन्होंने शिक्षक होने के नाते छात्र छात्राओं को व्यावहारिक जीवन जीने, शिक्षा के क्षेत्र में  समर्पण करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय पूरनपुर के प्रांगण में आकर उन्हें ऐसा प्रतीत हुआ कि वह किसी आश्रम में आगये हों। उन्होंने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु का स्थान सर्वोपरि है। उन्होंने छात्रों से कहा कि भारतीय संस्कृति को कभी ना भूलें , छल रहित जीवन जिये क्योंकि छल रहित जीवन में ईश्वर निवास करते हैं। उन्होंने छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन से आवाह्न किया कि चरित्र की रक्षा अपने जीवन का परम लक्ष्य बनाएं तो निश्चित ही जीवन में सफल होंगे। महाविद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता डॉक्टर रेखा सिंह से समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीमती तहमीना शमसी, श्री शाहिद खान,डॉक्टर विनोद सिंह, डॉक्टर अंशिका शर्मा, डॉक्टर मृदुला शर्मा, डॉक्टर रजिया शकील, डॉक्टर जय नारायण, श्री अनूप शुक्ला एवं श्री आशीष कंचन का विशेष  सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर पिंदर सिंह ने किया। कार्यक्रम में लगभग दो सौ छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।