धार्मिक नगरी शिवरीनारायण की स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने सड़क पर उतरी एसडीएम भावना साहू
सडक पर यत्र तत्र सामान व ठेला रख कर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों पर होगी सख्त कार्यवाही
खजनी गोरखपुर खजनी कस्बे में 10 वर्षीय छात्र वैभव नारायण वर्मा की हत्या के मामले के बाद प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है
खजनी गोरखपुर खजनी कस्बे में 10 वर्षीय छात्र वैभव नारायण वर्मा की हत्या के मामले के बाद प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। मंगलवार देर शाम जिला पंचायत गोरखपुर की ओर से आरोपी कंप्यूटर टीचर के घर में किए गए निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया गया है। जिला पंचायत ने बिना भवन मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कराने को नियमों का उल्लंघन बताते हुए तीन दिन के अंदर जवाब देने और नियमानुसार विनियमितीकरण कराने का निर्देश दिया है।
जिला पंचायत कार्यालय से जारी नोटिस में ग्राम कलवारी माफी निवासी हरिनारायन पुत्र नन्द गोपाल, वर्तमान पता रूद्रपुर, गाटा संख्या-490, विकास खंड खजनी को संबोधित करते हुए कहा गया है कि जिला पंचायत गोरखपुर से बिना भवन मानचित्र की अनुमति प्राप्त किए निर्माण कराया गया है। यह निर्माण उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत अधिनियम, 1961 की धारा-239 के तहत प्रभावी भवन मानचित्र उपविधि का उल्लंघन है।
नोटिस में निर्देश दिया गया है कि तीन दिवस के भीतर कार्यालय जिला पंचायत गोरखपुर में उपस्थित होकर निर्माण का नियमानुसार विनियमितीकरण करा लें। ऐसा नहीं करने पर अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी।
गौरतलब है कि खजनी कस्बे के स्वर्ण कारोबारी लक्ष्मी नारायण वर्मा के 10 वर्षीय पोते वैभव नारायण वर्मा की सोमवार को हत्या कर दी गई थी। चौथी कक्षा का छात्र वैभव स्कूल से लौटने के बाद साइकिल लेकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर पांच टीमें गठित की थीं।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक जांच और डॉग स्क्वायड की मदद से पड़ोस में रहने वाले कंप्यूटर टीचर सर्वेश पाठक पर शक जताया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर उसके घर के बेसमेंट से छात्र का शव बरामद किया गया।
मासूम की हत्या के बाद लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं जिला पंचायत की ओर से भवन निर्माण की जांच और नोटिस जारी होने के बाद अब आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सडक पर यत्र तत्र सामान व ठेला रख कर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों पर होगी सख्त कार्यवाही
जौनपुर।* जनपद के सुजानगंज थाना क्षेत्र के बेलवार गांव में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एस.एस. पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी वैन अनियंत्रित होकर सड़क
Leave a Comment: