इन्हीं वादियों में
जहाँ बादल झुक कर सलाम करें
जौनपुर।* जनपद के सुजानगंज थाना क्षेत्र के बेलवार गांव में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एस.एस. पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी वैन अनियंत्रित होकर सड़क
*स्कूल वैन खाई में पलटी, एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल*
*5 वर्षीय छात्र की हालत गंभीर, ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर बच्चों को बचाया*
*जौनपुर।* जनपद के सुजानगंज थाना क्षेत्र के बेलवार गांव में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एस.एस. पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे के समय वैन में करीब 18 से 20 बच्चे सवार थे। दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे में 5 वर्षीय छात्र अभी यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी अमित कुमार पाण्डेय स्वयं सरकारी वाहन से बच्चे को बेहतर इलाज के लिए लेकर रवाना हुए।
दुर्घटना में स्कूल की शिक्षिका संध्या यादव और छात्रा श्रेजा यादव भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने वैन के शीशे तोड़कर अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
इस घटना के बाद स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और परिवहन मानकों को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्कूल वाहनों की नियमित जांच कराने और सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
जौनपुर* वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30 वां दीक्षांत समारोह सोमवार को महंत अवेद्यनाथ संगोष्ठी हाल में मनाया गया। कुलाधिपति
कड़कड़डूमा कोर्ट 31 जुलाई को IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में फैसला सुनाएगी. कोर्ट ने पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों की सजा पर फैसला सुरक्षित रखा है.
Leave a Comment: