ब्रेकिंग न्यूज
जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र में मंगलवार को भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।
बताते चलें कि समाज के सामाजिक लोग बाबा साहब के प्रतिमा पर पहुंचकर उनका माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किए।
इसी क्रम में नगर पंचायत मड़ियाहूं भी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव की जयंती को धूमधाम मनाया। नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारुकी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया और उन्होंने कहा कि आज बाबा साहब की देन है जो की लोग एक अच्छा संविधान पाए हैं और उनके ही बताए गए रास्ते पर पूरा देश चलने का काम कर रहा है। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ नगर के मिश्राना वार्ड पर स्थित बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचकर अपने सभासदों के साथ माल्यार्पण कर नमन किया। उसके बाद कार्यालय पहुंचकर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दिया। विजय सिंह मौर्य ने उपस्थित लोगों को बाबा साहब के द्वारा बनाए गए संविधान की शपथ दिलाई गई।
शाम को मड़ियाहूं नगर में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर एवं उनके द्वारा बनाए गए संविधान की शोभायात्रा निकली गई, मिश्राना वार्ड के बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा पर पहुंच कर माल्यार्पण कर नमन किए शोभायात्रा देर शाम तक नगर में भ्रमण करते हुए पक्के तालाब रामलीला मैदान पर पहुंचकर बाबा साहब के विचारों को याद किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक राजेन्द्र प्रसाद,
संरक्षक राकेश कुमार एडवोकेट,
अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार,
सचिव नीरज कुमार,
उप सचिव प्रवीन कुमार,
कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार,
बांके लाल, राकेश कुमार,
पप्पू, वैश फारुकी, सभासद रिंकू गुप्ता, अरविंद चौरसिया, नीतेश सेठ, मनोज सोनकर, बबलू सोनकर सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सुरक्षा के मद्देनजर मडियाहू पुलिस मुस्तैद रही ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: