जौनपुर- तहसील मछलीशहर क्षेत्र के सुजानगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत गौहानी में भारत रत्न एवं महान समाज सुधारक डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम एवं


धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती-

--------------------------------------------

सामाजिक समरसता का दिया संदेश

मछलीशहर जौनपुर- तहसील मछलीशहर क्षेत्र के सुजानगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत गौहानी में भारत रत्न एवं महान समाज सुधारक डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।कार्यक्रम के अवसर पर वार्ड नंबर 34 के भावी जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी पंकज दुबे,ग्राम प्रधान शिव सागर पाल,भावी प्रधान पद के प्रत्याशी प्रमोद तिवारी व सेबू खान ने स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही दीप प्रज्वलित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग,कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वार्ड नंबर 34 के भावी जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी पंकज दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अम्बेडकर का जीवन संघर्ष,समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को अधिकार दिलाने के लिए जो कार्य किए,वे आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।उन्होंने लोगों से स्वच्छता अपनाने और समाज में समरसता बनाए रखने का आह्वान किया।वहीं ग्राम प्रधान शिव सागर पाल ने कहा कि अम्बेडकर जयंती को उत्सव के रूप में मनाते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है।उपस्थित लोगों ने स्वच्छता का संकल्प लेते हुए सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।इस अवसर पर पूर्व प्रधान अरुण कुमार दुबे,शारदा प्रसाद पटेल(अध्यापक),आजाद गौतम,रामजी पटेल,होमराज पटेल, लालता प्रसाद गौतम,संजय गौतम, अच्छे लाल गौतम,बीडीसी पद के भावी प्रत्याशी मनोज पटेल, अखिलेश पाल (ठेकेदार),गुड्डू खान, गौरी शंकर पटेल,पत्रकार बृजनाथ दुबे,पत्रकार सतीशचंद्र दुबे, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बृजनाथ दुबे

अबतक न्याय मछलीशहर जौनपुर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।