जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र में भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। समाज एवं समाज के सामाजिक लोग बाबा साहब के प्रतिमा पर पहुंचकर उनका


. जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र में भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। समाज एवं समाज के सामाजिक लोग बाबा साहब के प्रतिमा पर पहुंचकर उनका माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दिए। 

इसी क्रम में नगर पंचायत मड़ियाहूं भी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव की जयंती को धूमधाम  मनाया। नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारुकी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया और उन्होंने कहा कि आज बाबा साहब की देन है जो की लोग एक अच्छा संविधान पाए हैं और उनके ही बताए गए रास्ते पर पूरा देश चलने का काम कर रहा है। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ सुबह 8:00 नगर के मिश्राना वार्ड के सरकारी अस्पताल तिराहे पर स्थित बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचकर अपने सभासदों के साथ माल्यार्पण कर नमन किया। उसके बाद कार्यालय पहुंचकर बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दिया। विजय सिंह मौर्य ने उपस्थित लोगों को बाबा साहब के द्वारा बनाए गए संविधान की शपथ दिलाई गई।

शाम को मड़ियाहूं नगर में बाबा साहब एवं उनके द्वारा बनाए गए संविधान की शोभायात्रा निकली जाएगी जो देर शाम तक नगर में भ्रमण करेगा।

इस मौके पर वैश फारुकी, सभासद रिंकू गुप्ता, अरविंद चौरसिया, नीतेश सेठ, मनोज सोनकर, बबलू सोनकर एवं अनिल साहू, गुड्डू चौरसिया आरिफ सिद्दीकी, अमरनाथ विश्वकर्मा, नक्शा इंजीनियर पुष्पांक पटेल, सैयद नौशाद हुसैन समेत काफी संख्या में नगर पंचायत के सफाई कर्मी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।