जौनपुर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, मड़ियाहूं पी.जी .कॉलेज, मड़ियाहूं जौनपुर द्वारा सोमवार को “नारी सशक्तिकरण और नारी सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता 2023” विषय पर एक


ब्रेकिंग न्यूज़ 

जौनपुर 

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, मड़ियाहूं पी.जी .कॉलेज, मड़ियाहूं जौनपुर द्वारा सोमवार को “नारी सशक्तिकरण और नारी सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता 2023” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। कार्यक्रम की थीम “लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी” रखी गई।

कार्यक्रम के संरक्षक श्री अपूर्व तिवारी रहे, जबकि संयोजन  महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० एस. के. पाठक द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों के रूप में डॉ. मनोज कुमार शुक्ला, डॉ. नागेन्द्र नाथ मिश्र, डॉ. विवेक कुमार प्रजापति ,डॉ. कुहासा रानी, डॉ त्रिपुरारी उपाध्याय, उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. विवेक कुमार प्रजापति ने महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा समाज में समानता स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया।इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुशील कुमार मिश्र ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण तभी संभव है जब समाज में शिक्षा, जागरूकता और समान अवसरों को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आएं और महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और नारी सशक्तिकरण से संबंधित अपने विचार प्रस्तुत किए, जिससे कार्यक्रम अत्यंत प्रभावशाली रहा।

इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में कार्यक्रम अधिकारी,डॉ. सुशील कुमार मिश्र,डॉ. मनोराम मिश्रा,डॉ. सुषमा मिश्र,डॉ. विवेक सिंह द्वारा किया गया।

अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ सौरभ सिंह डॉ बृजेश कुमार  चौबे,डॉ डी एस दुबे डॉ जे पी दुबे आदि  शिक्षक तथा कर्मचारी  एवम् छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. वेद प्रकाश चौबे द्वारा किया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।