प्रेमनाथ शुक्ला गोंडा


बहराइच जिले के कोतवाली नगर इलाके के नाजीरपुरा बागबानी में बने  मोबाइल टावर पर देर शाम पारिवारिक कलह के चलते टावर पर चढ़ी युवती के चढ़ने से हड़कम्प मच गया। बताया जा रहा है कि देर शाम नजीरपुरा इलाके मे रूमाना नाम की युवती पारिवारिक किसी बात को लेकर मोबाइल टावर पर सबसे ऊंचे शिखर पर चढ़ गई और वहां से चिल्लाने लगी युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और तत्काल इसकी सूचना नजदीकी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम एवं परिजनों के सहयोग से कोतवाली नगर की टीम ने युवती को काफी समझा बूझाकर कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतार लिया।  दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि युवती के टावर पर चढ़े होने की सूचना मिलते ही तत्काल एक्शन लिया गया है और सुरक्षित युवती को नीचे उतार लिया गया है उसे अस्पताल भेजा गया है।
युवती थाना रामगांव के तमाचपुर की निवासी बताई जा रही है,,,

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।