*परिंदा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने धूमधाम से मनाई बाबा साहब की 135वीं जयंती
अब तक न्याय/रविन्द्र प्रताप सिसोदिया
स्योहारा बिजनौर -
आज स्योहारा बिजनौर में परिंदा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा बाबा साहब की 135वीं जयंती पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर परिंदा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष/ संस्थापिका फराह परवीन की ओर से एक भव्य सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही केक काटकर भी जयंती मनाई गई, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और भावनात्मक हो गया।
सभा में मुख्य रूप से डॉक्टर बृजेश कुमार स्नेही, मुकेश रस्तोगी और सुनील शर्मा सहित डॉक्टर यगदत गॉड, राजपाल प्रजापति, वीर सिंह, जुबेर जैदी, वासित अली, अयान, जावेद, अरुण कुमार, संजीव कुमार, डॉक्टर तफजुल, डॉ. मोहम्मद अली, नईम अहमद और फिरोज गामा उपस्थित रहे।
सभी वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने तथा समाज में समानता और भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: