सहजनवां गोरखपुर * प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सहजनवां इकाई के अध्यक्ष महेश शुक्ला ने क्षेत्रीय विधायक प्रदीप शुक्ल के गीडा स्थित आवास पहुंचकर माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया गया। शिक्षक संघ की ओर से विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि सरकार शिक्षकों के हितों के प्रति संवेदनशील है। आगे भी सकारात्मक निर्णय लेती रहेगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: