महमूदाबाद, सीतापुर। आदर्श नगर पालिका परिषद महमूदाबाद के वार्ड रमुआपुर स्थित शमशान घाट में तालाब का पानी भर जाने से स्थानीय नागरिकों एवं अंतिम संस्कार हेतु आने वाले लोगों को भारी



महमूदाबाद, सीतापुर।
आदर्श नगर पालिका परिषद महमूदाबाद के वार्ड रमुआपुर स्थित शमशान घाट में तालाब का पानी भर जाने से स्थानीय नागरिकों एवं अंतिम संस्कार हेतु आने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। शमशान घाट परिसर पूरी तरह जलमग्न होने के कारण वहां पहुंचना तक दूभर हो गया था, जिससे क्षेत्रवासियों में चिंता का माहौल व्याप्त हो गया।

जैसे ही इस गंभीर समस्या की सूचना नगर पालिका परिषद महमूदाबाद के अधिशाषी अधिकारी (ईओ) को प्राप्त हुई, उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया। अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अधिशाषी अधिकारी द्वारा बिना विलंब विभागीय कर्मचारियों की टीम को मौके पर भेजा गया तथा शमशान घाट में भरे तालाब के पानी को निकलवाने का कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ कराया गया।

स्थल पर पहुंची नगर पालिका टीम द्वारा जल निकासी की व्यवस्था कर समस्या के त्वरित समाधान का प्रयास किया जा रहा है, जिससे आमजन को गंदगी एवं जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।

इस संबंध में जब अधिशाषी अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्राथमिकता के आधार पर शमशान घाट में भरे पानी को निकलवाने का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पानी निकासी के पश्चात शमशान घाट में स्थायी जल निकासी प्रणाली (ड्रेनेज सिस्टम) विकसित किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो और लोगों को स्वच्छ एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

नगरवासियों का कहना है कि प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्यवाही से यह स्पष्ट होता है कि जिम्मेदार अधिकारी अपने कर्तव्यों के प्रति सजग एवं संवेदनशील हैं। ऐसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों की सक्रियता से ही जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान संभव हो पाता है।

अब तक न्याय अखबार परिवार की ओर से जनहित में त्वरित कार्यवाही करने हेतु अधिशाषी अधिकारी एवं नगर पालिका टीम को हार्दिक धन्यवाद एवं सराहना व्यक्त की गई है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।