*बरखेड़ा__जिला पीलीभीत के ब्लाक बरखेड़ा में उपनिदेशक पंचायत श्री महेंद्र सिंह जी के दिशा निर्देशन में ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम के सदस्यों का विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रथम व द्वितीय बैच में संपन्न हुआ। जिसका


*बरखेड़ा__जिला पीलीभीत के ब्लाक बरखेड़ा में उपनिदेशक पंचायत श्री महेंद्र सिंह जी के दिशा निर्देशन में ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम के सदस्यों का विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रथम व द्वितीय बैच में संपन्न हुआ। जिसका शुभारंभ सहायक विकास अधिकारी पंचायत नज़रुल हसन ने किया। उद्घाटन सत्र में  प्रशिक्षक वीर सक्सेना द्वारा प्रशिक्षण के उद्देश्य, नियम, अपेक्षाएं आदि पर चर्चा करते हुए आईस ब्रेकिंग गेम के द्वारा परिचय कराया। प्रशिक्षक वीर सक्सेना एवं मास्टर ट्रेनर लेखराज राठौर वीर पाल द्वारा सहभागी, पावर वाक, छोटे समूह में चर्चा, फिल्म प्रदर्शन आदि के माध्यम से विभिन्न बिंदुओं पर समझ विकसित करते हुए विकास की अवधारणा, मॉडल पंचायत पर फिल्म के प्रदर्शन, सतत् विकास के लक्ष्य, मॉडल पंचायत, ग्राम पंचायत विकास योजना, सोशल प्लान आदि पर चर्चा की। लो कॉस्ट, नो कॉस्ट पर बड़े समूह में चर्चा की गई। ग्राम पंचायत विकास योजना पर चर्चा करते हुए ग्राम पंचायत विकास योजना के चरण को विस्तार पूर्वक बताया फिल्म आदि के द्वारा चरण पर चर्चा की। जीपीडीपी क्या, क्यों, कैसे आदि पर भी चर्चा की गई। प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम के ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायकऔर स्वंय सहायता समूह की महिलाओ ने प्रतिभाग  लिया। प्रशिक्षण को सफल बनाने में मंडलीय परियोजना प्रबंधक सचिन देव, स्वच्छ भारत मिशन के मंडलीय सलाहकार राजपाल सिंह सिंह प्रशिक्षण दाई संस्था से आए जिला समन्वयक मनोज कुमार सिंह कविता सिंह और सहयोगी राहुल पाल अतुल और रत्नेश का विशेष सहयोग रहा/

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।