मुख्य चिकित्सा अधिकारी कें दिशा-निर्देशा अनुसार खजनी प्रभारी डॉक्टर प्रदीप त्रिपाठी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं खजनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा तीन प्राइवेट चिकित्सालय के ऑपरेशन थिएटर ओटि का निरीक्षण किया गया। जिसमें मदर एंड चाइल्ड खजनी ।दूसरा नैंसी हॉस्पिटल कटघर खजनी। तीसरा आदर्श क्लिनिक खजनी का निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आदर्श क्लिनिक खजनी में आपरेशन नहीं होता है सीबीएसई मदर एंड चाइल्ड हेल्थ क्लिनिक खजनी एवं नैंसी हॉस्पिटल कटघर पर ओटी टेबल एवं ओटी लाइट कार्यशील स्थिति में है एनेस्थीसिया टोली उपलब्ध है ओटी टेक्नीशियन इन काल उपलब्ध है। पोस्ट आपरेशन कक्ष उपलब्ध है मोडिकल टीम के लिए चेंजिंग रूम उपलब्ध है आपरेशन उपकरण स्टेट लाइज एवं उपयोग योग्य पाये गये सर्जरी रजिस्टर मेंटेन नहीं पाया गया। इस्को सही तरीके से मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया।ओटी कक्ष के बाहर गंदगी पाया गया इसे सफाई हेतु निर्देशित किया गया। समय-समय से ओटी का फूमीनेशन कराते रहें।बायो मेडिकल वेस्ट एवं संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था सन्तोष जनक पाया गया। जनहित में यह निरिक्षण मरीजों को सुरक्षित एवं गुणवत्ता पुर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु किया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: