गोरखपुर ,तहसील सहजनवा, थाना गीडा क्षेत्र के पिपरौली विकासखंड में आज, 21 फरवरी 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरौली में एक महत्वपूर्ण मंडलीय समीक्षा बैठक


गोरखपुर ,तहसील सहजनवा, थाना  गीडा  क्षेत्र के पिपरौली विकासखंड में आज, 21 फरवरी 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरौली में एक महत्वपूर्ण मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अधीक्षक डॉक्टर शिवानंद मिश्रा ने की। कार्यक्रम में विशेष रूप से बस्ती जिले के उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एस, बी, सिंह और दुर्गेश मल्ल, डी,सी,एम,पी, बस्ती ने भाग लिया।बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य केंद्र पर संचालित विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का स्थल पर्यवेक्षण करना और उनकी प्रगति की समीक्षा करना था। इस मौके पर स्वास्थ्य केंद्र के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, उपलब्ध संसाधनों और भविष्य की योजनाओं पर गहन चर्चा की गई।
डॉक्टर शिवानंद मिश्रा ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, डॉक्टर एस बी सिंह और दुर्गेश मल्ल ने मंडलीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर योजना और क्रियान्वयन पर जोर दिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को मजबूत करना था।इस तरह की बैठकों से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता आने की उम्मीद है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।