बांदा तहसील नरैनी में आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में चित्रकूटधाम मण्डल के आयुक्त अजीत कुमार ने उप महानिरीक्षक राजेश एस के साथ प्रतिभाग कर दूर–दराज से


बांदा तहसील नरैनी में आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में चित्रकूटधाम मण्डल के आयुक्त अजीत कुमार ने उप महानिरीक्षक राजेश एस के साथ प्रतिभाग कर दूर–दराज से आए फरियादियों की समस्याएँ गंभीरता से सुनीं। समाधान दिवस में लगभग 40 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें पेंशन, विद्युत बिल संशोधन, परिवार रजिस्टर प्रविष्टि, नाली निर्माण सहित अन्य जनसमस्याएँ शामिल रहीं।
आयुक्त ने उपजिलाधिकारी नरैनी को निर्देश दिए कि सभी आवेदन–पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण 3 दिनों के भीतर कर रिपोर्ट आयुक्त कार्यालय को भेजी जाए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर जनसमस्याओं का स्थलीय निस्तारण सुनिश्चित करने तथा शासकीय योजनाओं का लाभ पात्रों तक पारदर्शी तरीके से पहुँचाने पर जोर दिया।
सीएचसी नरैनी का औचक निरीक्षण: अव्यवस्था देख आयुक्त सख्त आयुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरैनी का औचक निरीक्षण भी किया, जहाँ शौचालय अस्वच्छ मिला,ड्यूटी रोस्टर सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शित नहीं था,पोर्च क्षेत्र में टाइल्स उखड़ी पाई गईं।इस पर आयुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को तत्काल स्वच्छता सुधार,ड्यूटी रोस्टर प्रदर्शन,भवन मरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवरार में सेवाएँ संतोषजनक इसके बाद आयुक्त ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर, देवरार का निरीक्षण किया।यहाँ सभी चिकित्सक व कर्मचारी उपस्थित मिले,स्वास्थ्य सेवाएँ सुगठित व नियमित पाई गईं।चिकित्सकों ने बताया कि 14 मरीजों की ओपीडी की गई और सभी को निःशुल्क दवाएँ उपलब्ध कराई गईं। आयुक्त ने निर्देश दिया कि लोगों को उपलब्ध सुविधाओं का अधिकतम लाभ दिलाया जाए तथा स्वच्छता,औषधि उपलब्धता,मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।आयुक्त ने स्पष्ट किया कि—“जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”उन्होंने सभी अधिकारियों को पूर्ण उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।