आगरा (एत्मादपुर): उत्तर प्रदेश सरकार जहाँ निपुण भारत मिशन के तहत सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने का दावा कर रही है, वहीं आगरा के एत्मादपुर ब्लॉक से एक


आगरा (एत्मादपुर): उत्तर प्रदेश सरकार जहाँ निपुण भारत मिशन के तहत सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने का दावा कर रही है, वहीं आगरा के एत्मादपुर ब्लॉक से एक विचलित करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहाँ के एक प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के हाथों में किताबों की जगह झाड़ू थमा दी गई है।
मामला एत्मादपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मुर्थर अलीपुर का है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल ड्रेस पहने मासूम बच्चे पढ़ाई के समय स्कूल परिसर में झाड़ू लगाते और साफ-सफाई करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि विद्यालय में तैनात शिक्षकों ने बच्चों को पढ़ाने के बजाय उनसे श्रम कराया।ग्रारामीणों में आक्रोश: छात्र या चपरासी वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि वे अपने बच्चों को सुनहरे भविष्य की उम्मीद में स्कूल भेजते हैं, लेकिन यहाँ उन्हें सफाईकर्मी बनाया जा रहा है। लोगों ने सवाल उठाया कि क्या सरकारी स्कूलों में बच्चों को शिक्षा देने के बजाय चपरासी बनने की ट्रेनिंग दी जा रही है अधिकारियों का बयान मामले की गंभीरता को देखते हुए जब शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से संपर्क किया गया, तो उन्होंने जांच की बात कही है।वायरल वीडियो अभी हमारे संज्ञान में आया है। मामले की पूरी गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी शिक्षकों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।"

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।