पत्रकारों की सुरक्षा और राष्ट्रीय डिजिटल पंजीकरण पोर्टल की मांग, मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
अब तक न्याय/अनिल कुमार
जिला ब्यूरो चीफ
उत्तर प्रदेश। पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और राष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल पंजीकरण पोर्टल स्थापित करने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। यह पत्र जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के अनुरोध पर लिखा गया है जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया ने पत्रकारों की सुरक्षा और उनके राष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल पंजीकरण की व्यवस्था स्थापित करने का मुद्दा उठाया था। इसी क्रम में मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर इन विषयों पर ध्यान आकर्षित किया है पत्रकारों की सुरक्षा और उनके हितों से जुड़े मुद्दे पत्रकारिता जगत के लिए महत्वपूर्ण हैं। समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों को कई बार जोखिमपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने की मांग लगातार उठती रही है राष्ट्रीय डिजिटल पंजीकरण पोर्टल की स्थापना से संबंधित मांग का उद्देश्य पत्रकारों के पंजीकरण की प्रक्रिया को राष्ट्रीय स्तर पर व्यवस्थित डिजिटल मंच से जोड़ना है। इस पहल के जरिए पत्रकारों की सुरक्षा और पंजीकरण से जुड़े विषयों पर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया गया है। इस संबंध में आगे की कार्रवाई केंद्र सरकार के निर्णय पर निर्भर करेगी
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: