कलीनगर_पीलीभीत____नगर पंचायत कलीनगर के चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश भारती ने


कलीनगर_पीलीभीत____नगर पंचायत कलीनगर के चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश भारती ने आज नगर के वार्ड 8 निवासी विशाल कुशवाहा पुत्र सर्वेश कुशवाहा, चित्तरपुर के पवन कुमार पुत्र रामगोपाल और माधोटांडा के दो सगे भाइयों विपिन कुमार एवं संजय सिंह पुत्रगण सोहनलाल का सी आर पी एफ में चयन हुआ था। आज सभी को ट्रेनिंग लेने के लिए जाना था तो चेयरमैन प्रतिनिधि ने चारों जवानों को फूल माला पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर ढोल नगाड़े बजाकर नगर के चौराहे पर एकत्रित हुए जहां से जवानों को विदा किया गया। इस दौरान भारत माता की जय और वन्दे मातरम से कलीनगर की गलियां गूंज उठी। विदाई समारोह में सभी परिवार के सदस्य, रिश्तेदार एवं फौज की तैयारी कर रहे नवयुवक भारी संख्या में मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।