पीलीभीत पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत गिरोह दबोचा, 23 और पीड़ित आए सामने
पीलीभीत। रेलवे में पक्की नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से करोड़ों रुपये ठगने वाले संगठित गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। करीब 8 करोड़ रुपये की ठगी के इस सनसनीखेज
बांदा। वनवासी राम चित्रकूट से रामराजा सरकार ओरछा धाम तक निकाली जा रही जन
बांदा। वनवासी राम चित्रकूट से रामराजा सरकार ओरछा धाम तक निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा शुक्रवार को बांदा पहुंची। अखण्ड बुंदेलखंड संयोजक भानूसहाय एडवोकेट के नेतृत्व में चल रही इस यात्रा का कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।न्यायालय परिसर में जुटे पदाधिकारी, अध्यक्ष–महामंत्री का हुआ सम्मान यात्रा दल न्यायालय परिसर पहुंचा, जहां नव-निर्वाचित जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विमल सिंह एडवोकेट तथा महामंत्री राजेश कुमार त्रिपाठी एडवोकेट का कांग्रेस पदाधिकारियों ने जमकर स्वागत किया। इसी दौरान भानूसहाय एडवोकेट ने अधिवक्ताओं से पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग के समर्थन का आह्वान किया।
अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विमल सिंह एडवोकेट ने बार के पदाधिकारियों के साथ बुंदेलखंड राज्य निर्माण के समर्थन की घोषणा की और इस संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र भेजे जाने की बात कही।
कांग्रेस बोली—बुंदेलखंड राज्य बनेगा ही बनेगा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा—“कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बुंदेलखंड राज्य निर्माण को अपना स्पष्ट समर्थन दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता मोर्चा की इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर तब तक डटे रहेंगे, जब तक पृथक बुंदेलखंड प्रांत का गठन नहीं हो जाता।”
काफी संख्या में रहे समर्थक
जनसंपर्क अभियान में जिला महामंत्री/मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, जिला सचिव बाबूराम यादव, कंट्रोल रूम प्रभारी बी. लाल भाई, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी, अशोक सक्सेना, रघुराज शर्मा, वरुण अग्रवाल, हनीफ खान, पंकज रावत, नरेन्द्र कुशवाहा, अमित त्रिपाठी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
पीलीभीत। रेलवे में पक्की नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से करोड़ों रुपये ठगने वाले संगठित गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। करीब 8 करोड़ रुपये की ठगी के इस सनसनीखेज
गोरखपुर के जिलाधिकारी (डीएम) दीपक मीणा ने प्रशासनिक कार्यों को अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने सभी सरकारी कार्यालयों को
पीलीभीत जिले में विकास की रफ्तार को नई मजबूती देते हुए अमरिया ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बल्लियां में जिला पंचायत द्वारा निर्मित केसरपुर से बालपुर माफी को जोड़ने वाले खडंजा मार्ग का भव्य उद्घाटन किया गया। लंबे समय से प्रतीक्षित इस मार्ग के शुरू होते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।
Leave a Comment: