पीलीभीत जिले में विकास की रफ्तार को नई मजबूती देते हुए अमरिया ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बल्लियां में जिला पंचायत द्वारा निर्मित केसरपुर से बालपुर माफी को जोड़ने वाले खडंजा मार्ग का भव्य उद्घाटन किया गया। लंबे समय से प्रतीक्षित इस मार्ग के शुरू होते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।


पीलीभीत जिले में  विकास की रफ्तार को नई मजबूती देते हुए अमरिया ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बल्लियां में जिला पंचायत द्वारा निर्मित केसरपुर से बालपुर माफी को जोड़ने वाले खडंजा मार्ग का भव्य उद्घाटन किया गया। लंबे समय से प्रतीक्षित इस मार्ग के शुरू होते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष पति गुरभाग सिंह तथा अमरिया ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह ने फीता काटकर मार्ग का उद्घाटन किया। ग्राम प्रधान बलविंदर सिंह उर्फ प्रिंस की मौजूदगी में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

वक्ताओं ने कहा कि यह मार्ग ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग थी। बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव के कारण आवागमन बेहद कठिन हो जाता था, लेकिन अब इस खडंजा मार्ग के बनने से स्कूली बच्चों, किसानों और आम ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्रीय संपर्क बेहतर होने से स्थानीय व्यापार और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य असलम जावेद अंसारी, जहांगीर सिंह, हरपाल सिंह, बूटा सिंह, मेहताब हुसैन, कोटेदार खूबकरन मौर्य समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने विकास कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि क्षेत्र में इसी तरह जनहित के कार्य आगे भी निरंतर होते रहेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि यह विकास कार्य क्षेत्र की तरक्की की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी इसी तरह जनहित के कार्यों से गांवों की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली जाएगी।

राजकुमार वर्मा 
अबतक न्याय पीलीभीत

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।