थानाध्यक्ष मुण्डेरवा श्री प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में मुण्डेरवा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0


थानाध्यक्ष मुण्डेरवा श्री प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में मुण्डेरवा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 32/2026 धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस थाना मुण्डेरवा बस्ती से सम्बन्धित अभियुक्त संदीप कुमार पुत्र सतिराम साकिन ऊचगाँव थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती को आज दिनांक 16.02.2026 को समय करीब 14.00 बजे मुखबीर की सूचना पर गोदमवा मोड़ से गिरफ्तार कर   आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।     
    विदित हो कि थाना मुण्डेरवा क्षेत्र के पीड़िता द्वारा दिनांक 14.02.2026 को थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्त संदीप कुमार पुत्र सतिराम साकिन ऊचगाँव थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती के द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत होकर मुकदमा उपरोक्त की विवेचना उ0नि0 जावेद खान द्वारा की जा रही थी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।