अधीक्षक सृष्टि जैन द्वारा पुलिस लाइन जौनपुर से हरी झण्डी दिखाकर वाहन को किया गया रवाना


 

जौनपुर 
       वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर श्री कुंवर अनुपम सिंह द्वारा आज दिनांक 16.02.2026 को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत नारी स्वावलंबन, नारी सुरक्षा की भावना को और मजबूती देने के लिए जनपद में नई पहल करते हुए नारी सुरक्षा को समर्पित "शक्ति मोबाइल" को पुलिस पुलिस लाइन जौनपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय की मौजूदगी में सहायक पुलिस अधीक्षक सृष्टि जैन द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। महोदय द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु शक्ति मोबाइल में लगे पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विभिन्न तरीके बताये गये कि कैसे हमे जनपद में बालिकाओं, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी है। शक्ति मोबाईल नारी सुरक्षा हेतु 24 घंटे मुस्तैद रहेगी तथा नारी सुरक्षा से महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं हेल्पलाइन इत्यादि के बारे में स्कूल, कॉलेज बाजार आदि जगहों पर जाकर छात्राओं, महिलाओं को जागरूक करेगी । भ्रमण के दौरान शक्ति मोबाईल स्कूल,कॉलेज, कोचिंग संस्थान खुलने एवं बंद होने के समय तथा अधिकांश उन स्थानों पर भ्रमण करेगी जहां पर महिलाओं का आवागमन रहता है इस दौरान शक्ति मोबाईल छात्राओं, महिलाओं से संपर्क कर उनका फीडबैक लेंगे तथा उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण करेंगी । शक्ति मोबाइल वैन में एक महिला उप निरीक्षक 02 महिला आरक्षी, 02 आरक्षी व चालक दिन की शिफ्ट में और इसी प्रकार रात्रि की शिफ्ट में भी उपलब्ध रहेंगें। कोई भी महिला किसी भी विषम परिस्थिति में शक्ति मोबाइल टीम की सहायता प्राप्त कर सकती है । मौजूद आमजन ने पुलिस की शक्ति मोबाइल सेवा की सराहना करते हुए कहा कि इस सेवा के शुरू होने से जनपद में महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगेगा । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी सदर श्री देवेश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
शक्ति मोबाइल टीम के प्रमुख कार्य :
* महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम
* महिलाओं को आपातकालीन स्थिति में तत्काल मदद प्रदान करना
* महिलाओं को कानूनी सहायता प्रदान करना
* महिलाओं को सुरक्षा के लिए जागरूक करना
* महिलाओं के खिलाफ अपराधियों को पकड़ना और उन्हें कानून के शिकंजे में लाना
जौनपुर पुलिस हमेशा महिलाओं के साथ खड़ी है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।