उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के जिला प्रतिनिधि कपिल अग्रवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का एक सशक्त शिष्टमंडल आज जिले के शीर्ष प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से मिला। जनहित के ज्वलंत मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए शिष्टमंडल ने कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और ग्रामीण समस्याओं


शिष्टमंडल ने नवागत पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा का पुष्पगुच्छ एवं माँ भारती का चित्र भेंट कर अभिनंदन किया गया। भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष जसपाल सिंह हरभजन सिंह ने सरोपा ओढ़ाकर उनका सम्मान किया और जनहित में समन्वय का विश्वास जताया।जिला प्रतिनिधि कपिल अग्रवाल ने तिरुपति पार्क में व्यापारी के घर हुई चोरी की घटना को गंभीर बताते हुए शीघ्र खुलासे की मांग की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इस पर पुलिस अधीक्षक ने त्वरित और ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया।


पूर्व चेयरमैन मझोला अजय गोयल ने ओवरलोड ट्रॉली व डंपरों से हो रहे खतरे पर सख्ती की मांग की। वहीं बरहा मझोला मंडल अध्यक्ष अनीता कश्यप ने बोर्ड परीक्षार्थियों को सुबह ध्वनि विस्तारक यंत्रों से हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया और कड़े निर्देश जारी करने की मांग की।

शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर ग्राम भिंडारा, टोडरपुर, मझोला सहित अन्य क्षेत्रों की सड़क, सफाई, जलनिकासी और प्रशासनिक समस्याओं को विस्तार से रखा। अधिकारियों ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक कार्यवाही का भरोसा दिया। इसके उपरांत शिष्टमंडल ने अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया एवं क्षेत्राधिकारी सदर नताशा गोयल से भी भेंट कर कानून-व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर जिला प्रतिनिधि कपिल अग्रवाल, अजय गोयल, अजीत कश्यप, महेंद्र पाल राजपूत, जसपाल सिंह, डालचंद्र वर्मा, राजकुमार सिंह, हरभजन सिंह, अमरजीत सिंह, विकास अग्रवाल, वंश पंडित, देवेंद्र कश्यप, डॉ. ऋषि मुनि त्यागी, गया शंकर वर्मा, ललित पटेल, कल्याण सिंह, आकाश मौर्य, श्रीराम सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जनसमस्याओं को लेकर भाजपा शिष्टमंडल की यह सक्रियता प्रशासनिक जवाबदेही को मजबूती देने और आमजन को त्वरित राहत दिलाने की दिशा में एक प्रभावी कदम मानी जा रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।