24 घंटे मिलेगी पुलिस मौजूदगी,महिलाओं–बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस


24 घंटे मिलेगी पुलिस मौजूदगी,महिलाओं–बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस
बांदा (उप्र)। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में शहर के अतर्रा चुंगी में नव-निर्मित पुलिस चौकी का शनिवार को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक ने फीता काटकर उद्घाटन किया। यह चौकी बांदा शहर में बढ़ती जनसंख्या और सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्थापित की गई है।
महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा को समर्पित चौकी
नई चौकी का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं, बालिकाओं और सामान्य नागरिकों के लिए ऐसा वातावरण तैयार करना है, जहाँ वे निर्भय होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। चौकी में पुलिसकर्मी 24×7 ड्यूटी पर तैनात रहेंगे, जिससे तत्काल मदद और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी उद्घाटन कार्यक्रम में कोतवाली नगर प्रभारी बलराम सिंह सहित कई अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने चौकी के माध्यम से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प दोहराया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।