परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप


अमेठी के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान महोना पूरब गांव के राम मूरत (21) वर्ष के रूप में हुई। वह मंगलवार दोपहर से लापता था।मवैया रहमत गढ़ गांव के पंचायत भवन के पास रात में एक पेड़ पर मफलर से लटका शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। कई घंटों की कोशिश के बाद मृतक की पहचान हो सकी।मृतक के पिता रामधन ने बताया कि उनका बेटा मंगलवार दोपहर से गायब था। उन्होंने हर जगह तलाश किया। उनका कहना है कि परिवार में कोई विवाद नहीं था, जिससे बेटा आत्महत्या करता।परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि राम मूरत की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच जारी है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।