पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर 116 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटा दिया।


बरेली। पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर 116 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटा दिया। इन मोबाइल की कुल कीमत लगभग 21 लाख रुपये आंकी गई है। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर साइबर सेल और सर्विलांस टीम ने सेंट्रल उपकरण आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल की मदद से इन मोबाइलों को ट्रैक किया।मोबाइल स्वामियों को लौटाए गए डिवाइस
सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में सभी बरामद मोबाइल एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। बरामद मोबाइल मिलने से नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और साइबर अपराध की किसी भी घटना की तुरंत सूचना देने की अपील की है। थाना स्तर पर मोबाइल बरामदगी का विवरण इज्जतनगर पुलिस: 15 मोबाइल कोतवाली पुलिस: 11 मोबाइल भुता पुलिस: 10 मोबाइल फतेहगंज पश्चिमी पुलिस: 6 मोबाइल बहेड़ी पुलिस: 6 मोबाइल नवाबगंज पुलिस: 3 मोबाइल सीबीगंज पुलिस: 3 मोबाइल विशारतगंज पुलिस: 2 मोबाइल अलीगंज पुलिस: 1 मोबाइल सर्विलांस सेल: 2 मोबाइल

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।