बरेली में यूट्यूबर साक्षा मिश्रा के पति अजितेश को फिर धमकी मिली है।


बरेली में यूट्यूबर साक्षा मिश्रा के पति अजितेश को फिर धमकी मिली है। आरोप है कि रुद्रपुर के युवक ने व्हाट्सएप कॉल कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।बरेली के यूट्यूबर साक्षी मिश्रा के पति अजितेश कुमार को उत्तराखंड के सिरफिरे ने व्हाट्सएप कॉल कर माथे में गोली मारने की धमकी दी गई है।पीड़ित ने इज्जतनगर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।वीरसावरकर निवासी अजितेश कुमार ने बताया कि उन्होंने साक्षी मिश्रा से 2019 में अंतरजातीय प्रेमविवाह किया था। विवाह के बाद कुछ लोग उनसे रंजिश मानते हैं।
आरोप लगाया कि उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी अभिषेक मिश्रा साक्षी का रिश्त में भाई लगता है।
अभिषेक ने उन्हें व्हाट्सएप पर कॉल कर धमकी दी कि तिहाड़ जेल से बोल रहा हूं, तुम्हारे माथे में गोली मारूंगा।धमकी के दौरान अभिषेक ने एक नेता का नाम भी लिया। अजितेश ने इसकी रिकॉर्डिंग भी कर ली। इससे पहले अभिषेक रेकी करने और हत्या करने की धमकी दे चुका है।अजितेश के मुताबिक उनके और उनकी पत्नी साक्षी के साथ अनहोनी हो सकती है। उनकी तहरीर के आधार पर इज्जतनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज होने की वजह से सीओ मामले की जांच कर रहे हैं

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।