राजधानी दिल्ली में बीजेपी पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ रही है। इससे पहले भी देश के तमाम राज्यों में बीजेपी की सरकार है। आइये जानते हैं किन-किन राज्यों में बीजेपी की सरकार है और कहां-कहां बीजेपी सीएम हैं।


राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव का शोर आज से समाप्त हो जाएगा। दिल्ली में भाजपा पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ रही है। थोड़ी ही देर बाद दिल्ली की सभी सीटों पर चुनाव के रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। केंद्र के अलावा देश के कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पहले से ही है। ऐसे में अब दिल्ली का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ने वाला है। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। आइये जानते हैं कि दिल्ली के अलावा देश के किन-किन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। 

 

राज्यपार्टीमुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेशभाजपायोगी आदित्यनाथ
मध्य प्रदेशभाजपाडॉ. मोहन यादव
हरियाणाभाजपानायब सिंह सैनी
उत्तराखंडभाजपापुष्कर सिंह धामी
गुजरातभाजपाभूपेंद्र पटेल
ओडिशाभाजपामोहन चरण मांझी
राजस्थानभाजपाभजन लाल शर्मा
छत्तीसगढ़भाजपाविष्णु देव साय
अरुणाचल प्रदेशभाजपापेमा खांडू
मणिपुरभाजपाएन. बीरेन सिंह
असमभाजपाहिमंत विश्व शर्मा
त्रिपुराभाजपामणिक साहा
गोवाभाजपाप्रमोद सावंत
महाराष्ट्रभाजपादेवेंद्र फ़डणवीस

 

राज्यपार्टीमुख्यमंत्री
बिहारजदयूनीतीश कुमार
आंध्र प्रदेशटीडीपीचंद्रबाबू नायडू
मेघालयएनपीपीकॉनराड संगमा
नगालैंडएनडीपीपीनेफियू रियो
पुडुचेरीएआईएनआरसीएन. रंगास्वामी
सिक्किमएसकेएमप्रेम सिंह तमांग

भाजपा की दिल्ली में धमाकेदार वापसी

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) को राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता से बाहर कर 27 साल बाद धमाकेदार वापसी की। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री सौरभ भारद्वाज सहित सत्तारूढ़ दल के कई अन्य प्रमुख नेता चुनाव हार गए हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना कालकाजी विधानसभा सीट से जीत गई हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे ‘प्रचंड जनादेश’ बताया और कहा कि राजधानी के चौतरफा विकास और लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए वह कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।