विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम


भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कार्यक्रम की घोषणा की। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ 2024 विधानसभा चुनावों के लिए बहुप्रतीक्षित चुनाव तारीखों का ऐलान किया। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 2 चरणों में 13 नवंबर (43 निर्वाचन क्षेत्र) और 20 नवंबर (38 निर्वाचन क्षेत्र) को होगा, जबकि महाराष्ट्र की 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। मतदाता सूची के मुताबिक, झारखंड में मतदाताओं की कुल संख्या जहां 2,60,87,698 है, वहीं महाराष्ट्र में वोटरों की कुल संख्या 9,64,85,765 है। झारखंड में अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 28 सीटें आरक्षित हैं, जबकि महाराष्ट्र में ST के लिए 25 सीटें आरक्षित हैं। झारखंड में अनुसूचित जाति (SC) के लिए 9 सीटें आरक्षित हैं, जबकि महाराष्ट्र में SC के लिए 29 सीटें आरक्षित हैं। झारखंड और महाराष्ट्र में वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।