क्या मुझे 90% होम लोन मिल सकता है?


यूनियन बैंक ऑफ इंडिया होम लोन

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 8.35% प्रति वर्ष की दर से होम लोन प्रदान करता है, जो भारत में होम लोन के लिए सबसे कम ब्याज दर है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया होम लोन (Union Bank of India Home Loan) 30 साल तक की अवधि के लिए प्रॉपर्टी कॉस्ट के 90% तक की लोन राशि प्रदान करता है। बैंक कम ब्याज दर पर होम लोन ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी प्रदान करता है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले आवेदकों के लिए तैयार की गई यूनियन आवास नामक विशेष होम लोन योजना भी ऑफर करता है।

यूनियन बैंक होम लोन- वर्ष 2024

ब्याज दर (फ्लोटिंग) 8.35% – 10.90% प्रति वर्ष
लोन राशि आवेदक की योग्यता के मुताबिक
लोन अवधि 30 वर्ष तक
प्रोसेसिंग फीस लोन राशि का 0.50% (अधिकतम 15,000 रुपये)

* ब्याज दरें 20 मई 2024 को अपडेट की गई हैं।

इस पेज पर पढें:

bureau meter

अपने घर के लिए सबसे कम ब्याज दरों पर होम लोन प्राप्त करेंअभी अप्लाई करें

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया होम लोन की ब्याज दरें- वर्ष 2024

यूनियन होम/ आवास 

सरकारी/पीएसयू कर्मचारियों के लिए

लोन राशि सिबिल स्कोर LTV रेश्यो ब्याज दर (प्रति वर्ष)
कितनी भी लोन राशि के लिए 750 या उससे अधिक  90% तक 8.35%

नौकरीपेशा/पेशेवर व्यक्तियों के लिए

लोन राशि सिबिल स्कोर लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो ब्याज दर (% प्रति वर्ष)
पुरुष महिला
कितनी भी लोन राशि के लिए 750 और उससे अधिक क्वांटम के आधार पर एलटीवी मानदंडों के अनुसार 8.50% 8.50%
700 से 749 (-1 और 1 से 5 सहित) 9.15% 9.10%
650 से 699 9.45% 9.40%
600 से 649 10.25% 10.25%
600 से कम 10.75% 10.75%

गैर-नौकरीपेशा आवेदकों के लिए 

लोन राशि सिबिल स्कोर लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो ब्याज दर (% प्रति वर्ष)
पुरुष महिला
लोन राशि कितनी भी हो 750 और उससे अधिक क्वांटम के आधार पर एलटीवी मानदंडों के अनुसार 8.50% 8.50%
700 से 749 (-1 और 1 से 5 सहित) 9.25% 9.20%
650 से 699 9.50% 9.45%
600 से 649 10.25% 10.25%
600 से कम 10.75% 10.75%

यूनियन बैंक होम लोन फिक्स्ड दरें (5 वर्ष तक के लिए)

लोन राशि ब्याज दर
₹30 लाख तक 11.40%
₹30 लाख – ₹50 लाख 12.40%
₹50 लाख – ₹ 2 करोड़ 12.65%

यूनियन बैंक स्मार्ट सेव होम लोन दरें 

नौकरीपेशा आवेदकों के लिए (₹30 लाख तक की लोन राशि के लिए)

सिबिल स्कोर लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो ब्याज दर (% प्रति वर्ष)
पुरुष महिला
750 और अधिक 80% तक 9.30% 9.30%
80% से 90%
700 से 749 80% तक 9.55% 9.50%
80% से 90% 9.60% 9.55%
650 से 699 80% तक 9.65% 9.60%
80% से 90% 9.70% 9.65%
600 से 649 80% तक 10.20% 10.20%
80% से 90%
600 से कम 80% तक 10.70% 10.70%

गैर-नौकरीपेशा आवेदकों के लिए (₹30 लाख तक की लोन राशि के लिए)

सिबिल स्कोर लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो ब्याज दर (% प्रति वर्ष)
पुरुष महिला
750 और अधिक 80% तक 9.30% 9.30%
80% से 90%
700 से 749 80% तक 9.60% 9.55%
80% से 90% 9.65% 9.60%
650 से 699 80% तक 9.70% 9.65%
80% से 90% 9.75% 9.70%
600 से 649 80% तक 10.20% 10.20%
80% से 90%
600 से कम 80% तक 10.70% 10.70%
80% से 90%

नौकरीपेशा आवेदकों के लिए (₹30 लाख से ज्यादा की लोन राशि के लिए)

सिबिल स्कोर लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो ब्याज दर (% प्रति वर्ष)
पुरुष महिला
750 और अधिक 80% तक 9.30% 9.30%
80% से 90%
700 से 749 80% तक 9.65% 9.60%
80% से 90% 9.70% 9.65%
650 से 699 80% तक 9.75% 9.70%
80% से 90% 9.80% 9.75%
600 से 649 80% तक 10.35% 10.35%
80% से 90%
600 से कम 80% तक 10.90% 10.90%
80% से 90%

गैर-नौकरीपेशा आवेदकों के लिए (₹30 लाख से ज्यादा की लोन राशि के लिए)

सिबिल स्कोर लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो ब्याज दर (% प्रति वर्ष)
पुरुष महिला
750 और अधिक 80% तक 9.30% 9.30%
80% से 90%
700 से 749 80% तक 9.70% 9.65%
80% से 90% 9.75% 9.70%
650 से 699 80% तक 9.80% 9.75%
80% से 90% 9.85% 9.80%
600 से 649 80% तक 10.35% 10.35%
80% से 90%
600 से कम 80% तक 10.90% 10.90%
80% से 90%

सरकारी कर्मचारियों के लिए स्पेशल रिटेल लेंडिंग स्कीम (SRLGE)

नौकरीपेशा/पेशेवर के लिए

लोन राशि सिबिल स्कोर एलटीवी रेश्यों ब्याज दर (% प्रति वर्ष)
पुरुष महिला
लोन राशि कितनी भी हो 750 और उससे अधिक क्वांटम के आधार पर एलटीवी मानदंडों के अनुसार 8.35% 8.35%
700 से 749 (-1 और 1 से 5 सहित) 9.15% 9.10%
650 से 699 9.45% 9.40%
600 से 649 10.25% 10.25%
600 से कम 10.75% 10.75%

गैर-नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए

लोन राशि सिबिल स्कोर एलटीवी रेश्यो ब्याज दर (% प्रति वर्ष)
पुरुष महिला
लोन राशि कितनी भी हो 750 और उससे अधिक क्वांटम के आधार पर एलटीवी मानदंडों के अनुसार 8.35% 8.35%
700 से 749 (-1 और 1 से 5 सहित) 9.25% 9.20%
650 से 699 9.50% 9.45%
600 से 649 10.25% 10.25%
600 से कम 10.75% 10.75%

अन्य बैंक/ लोन संस्थानों के साथ तुलना

बैंक/ लोन संस्थान ₹30 लाख तक ₹30 लाख से अधिक और ₹75 लाख तक ₹75 लाख से अधिक अप्लाई
एसबीआई 8.50%- 9.85% 8.50%– 9.85% 8.50% – 9.85%  
HDFC बैंक लिमिटेड 8.70% से शुरू 8.70% से शुरू 8,70% से शुरू अप्लाई करें
एक्सिस बैंक 8.75% – 13.30% 8.75% – 13.30% 8.75% – 9.65% अप्लाई करें
ICICI बैंक 8.75% से शुरू 8.75% से शुरू 8.75% से शुरू अप्लाई करें
कोटक महिंद्रा बैंक 8.70% से शुरू 8.70% से शुरू 8.70% से शुरू अप्लाई करें
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस 8.50%- 14.50% 8.50% -14.50% 8.50%-11.45% अप्लाई करें
पंजाब नेशनल बैंक 8.45%-10,25% 8.40% – 10.15% 8.40% – 10.15%  
बैंक ऑफ बड़ौदा 8.40% –10.65% 8.40% –10.65% 8.40% –10.90% अप्लाई करें
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 8.35% – 10.75% 8.35% – 10.90% 8.35% – 10.90% अप्लाई करें
IDFC फर्स्ट बैंक 8.85% से शुरू 8.85% से शुरू 8.85% से शुरू अप्लाई करें
L&T हाउसिंग फाइनेंस 8.65% से शुरू 8.65% से शुरू 8.65% से शुरू  
बजाज हाउसिंग फाइनेंस 8.50% से शुरू 8.50% से शुरू 8.50% से शुरू अप्लाई करें
LIC हाउसिंग फाइनेंस 8.50% – 10.35% 8.50% - 10.55% 8.50% - 10.75%  
टाटा कैपिटल 8.75% से शुरू 8.75% से शुरू 8.75% से शुरू अप्लाई करें

Union Bank of India Home Loan – फीस व शुल्क 

विवरण फीस
प्रोसेसिंग फीस लोन राशि का 0.50% (अधिकतम 15,000 रुपये)
लीगल & वैल्यूएशन फीस नए होम लोन के लिए: लागू फीस के मुताबिक

होम लोन बैलेंस ट्रांसफर के लिए: ₹10,000 तक की छूट

प्रीपेमेंट फीस फ्लोटिंग रेट होम लोन के लिए: कोई फीस नहीं

फिक्स्ड रेट होम लोन के लिए:

  • यदि खुद के वेरिफिएबल स्त्रोतों से लोन का भुगतान किया जाता है तो कोई प्रीपेमेंट पेनल्टी नहीं
  • यदि लोन किसी अन्य बैंक/लोन संस्थान द्वारा टेकओवर किया जाता है या उधारकर्ता द्वारा किसी थर्ड पार्टी/स्रोत से एक ही बार में भुगतान कर दिया जाता है, तो पहले 12 महीनों की औसत बकाया राशि पर 2% की टेक-ओवर पेनल्टी का भुगतान करना पड़ेगा (वास्तविक सेल को छोड़कर)

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया होम लोन के प्रकार

यूनियन होम लोन

उद्देश्य: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अपने कस्टमर्स को नया/ पुराना घर खरीदने के लिए,मकान/फ्लैट के निर्माण के लिए, प्लॉट खरीदने और उस पर मकान बनवाने के लिए, मरम्मत/रेनोवेशन/विस्तार/ अतिरिक्त हिस्सा जोड़ने के लिए, घर/ फ्लैट के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए होम लोन प्रदान करता है।

इसके अलावा बैंक अन्य बैंकों और HFC से लिए गए  होम लोन को कम ब्याज दरों पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में ट्रांसफर करने के लिए बैलेंस ट्रांसफर की सुविधा प्रदान करता है।

लोन राशि:

  • उधारकर्ता की भुगतान क्षमता के मुताबिक
  • मरम्मत/रेनोवेशन के लिए: 30 लाख रु. तक

लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो:

लोन राशि- ₹30 लाख तक टोटल परचेज कॉस्ट के 90% तक
लोन राशि- ₹30 लाख से ज्यादा टोटल परचेज कॉस्ट के 80% तक
मरम्मत/रेनोवेशन टोटल परचेज कॉस्ट के 80% तक

अवधि:

  • खरीद/निर्माण के लिए: 30 वर्ष तक
  • मरम्मत/रेनोवेशन के लिए: 15 वर्ष तक

यूनियन आवास

उद्देश्य: कस्टमर्स यूनियन आवास का लाभ उठा सकते हैं, जो कि ग्रामीण या अर्ध-शहरी क्षेत्रों के निवासियों के लिए घर खरीदने या निर्माण करने और मौजूदा आवास इकाइयों की मरम्मत, सुधार और विस्तार करने के लिए एक विशेष होम लोन योजना है।

लोन राशि:

  • निर्माण/खरीद के लिए: 10 लाख रुपये तक (अर्ध-शहरी); 7 लाख रुपये तक (ग्रामीण)
  • मरम्मत/सुधार के लिए: 5 लाख रुपये तक (अर्ध शहरी और ग्रामीण)

लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो:

  • खरीद/निर्माण की कुल लागत के 90% तक
  • मरम्मत/सुधार की कुल लागत के 80% तक

अवधि:

  • खरीद/निर्माण के लिए: 30 वर्ष तक
  • मरम्मत/रेनोवेशन के लिए: 15 वर्ष तक

यूनियन होम-स्मार्ट सेव

उद्देश्य: यूनियन स्मार्ट सेव एक होम लोन ओवरड्राफ्ट सुविधा है जिसमें आवेदक लिंक किए गए ओवरड्राफ्ट अकाउंट में अतिरिक्त राशि जमा कर सकते हैं और अपनी आवश्यकताओं के अनुसार इससे राशि निकाल सकते हैं। अकाउंट में जो शेष राशि बचती है उसमें से होम लोन की बकाया राशि काट ली जाती है, जिससे कस्टमर की ब्याज लागत कम हो जाती है।

प्लॉट खरीद के लिए यूनियन लोन

उद्देश्य:

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया राज्य विकास, नगर नियोजन प्राधिकरणों या साइटों के वितरण के लिए किसी अन्य सरकारी निकाय से आवासीय प्लॉट की खरीद के लिए प्लॉट लोन प्रदान करता है। कस्टमर्स केंद्र या राज्य सरकार के वैधानिक प्राधिकरणों और स्थानीय अधिकारियों से अकेले या पार्टनरशिप में भी प्लॉट खरीद सकते हैं।

निजी संस्थानों द्वारा प्रदान की जाने वाली साइटें या लेआउट जो राज्य सरकार के वैधानिक प्राधिकारी द्वारा अप्रूव्ड हैं, को यूनियन प्लॉट पर्चेस लोन लोन के माध्यम से खरीदा जा सकता है।कस्टमर आवासीय भूमि या सरकारी विकास प्राधिकरणों जैसे LDA, HUDA, DDA, JDA आदि से प्लॉट खरीद सकते हैं।

लोन राशि:

  • न्यूनतम लोन राशि- 50 लाख रुपये (टियर- I शहर/शहरी/मेट्रो/राज्य राजधानी)
  • अधिकतम लोन राशि- 5 करोड़ रुपये (टियर- I शहर/शहरी) और 10 करोड़ रुपये (मेट्रो/राज्य राजधानी)

 एलटीवी रेश्यो:

लोन राशि एलटीवी रेश्यो
₹75 लाख तक 80% तक
₹75 लाख से अधिक 75% तक

अवधि:

  • उन कस्टमर्स के लिए जो यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से घर बनाने के उद्देश्यों के लिए होम लोन नहीं लेते हैं- कस्टमर की आयु 10 वर्ष या 70 वर्ष तक
  • उन कस्टमर्स के लिए जो यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से निर्माण के लिए गृह ऋण भी लेते हैं- उधारकर्ताओं की आयु 30 वर्ष या 70 वर्ष तक

यूनियन आशियाना पर्सनल लोन योजना

उद्देश्य: यूनियन आशियाना पर्सनल लोन स्कीम एक होम लोन टॉप-अप फैसिलिटी है जो कि बैंक के मौजूदा और नए होम लोन लेने वाले लोगों के व्यक्तिगत खर्चों को पूरा करने के लिए दिया जाता है।

लोन राशि: 15 लाख रु. तक

अवधि: 7 वर्ष तक

यूनियन आशियाना ओवरड्राफ्ट योजना

उद्देश्य: होम लोन लेने वालों की व्यक्तिगत या व्यावसायिक ज़रूरतों के लिए होम लोन ओवरड्राफ्ट या उच्च लागत वाले लोन का भुगतान करने के लिए

लोन राशि: 20 लाख रु. तक

अवधि:

  • नौकरीपेशा आवेदकों के लिए रिटायरमेंट की उम्र तक और गैर-नौकरीपेशा आवेदकों के लिए 65 वर्ष तक
  • ओवरड्राफ्ट अकाउंट को होम लोन अकाउंट के साथ ही बंद करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: होम लोन के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?

bureau meter

सबसे कम ब्याज दरों पर होम लोन प्राप्त करें,अपना घरका सपना पूरा करेंअभी अप्लाई करें

यूनियन बैंक होम लोन के लिए योग्यता शर्तें

यूनियन होम लोन के लिए

  • भारतीय नागरिक और एनआरआई
  • आयु: 18-75 वर्ष

यूनियन आवास के लिए

  • ग्रामीण और अर्ध-शहरी निवासी
  • आयु: 18-75 वर्ष
  • न्यूनतम इनकम: 48,000 रु. प्रति वर्ष
  • जॉब प्रोफाइल: स्कूलों, कॉलेजों, अन्य प्रतिष्ठानों और किसानों के स्थायी कर्मचारी

यूनियन आशियाना

  • आवेदक या तो पहली बार लोन ले रहा हो या पहले से लोन ले रखा हो
  • आयु: नौकरीपेशा लोगों के लिए: 18- रिटायरमेंट उम्र; गैर-नौकरीपेशा लोगों के लिए- 18-65 वर्ष
  • नए आवेदकों के लिए होम लोन के साथ यूनियन आशियाना पर्सनल लोन मंज़ूर किया जाएगा, लेकिन इसका डिसबर्समेंट संपत्ति पर पूरा हक होने और सिक्योरिटी के परफेक्शन के बाद ही किया जाएगा।
  • मौजूदा होम लोन उधारकर्ताओं ने पिछले लोन का भुगतान समय पर किया हो।

यूनियन आशियाना ओवरड्राफ्ट

  • आवेदक या तो पहली बार लोन ले रहा हो या पहले से लोन ले रखा हो
  • आयु: नौकरीपेशा लोगों के लिए: 18- रिटायरमेंट उम्र; गैर-नौकरीपेशा के लिए 18-65 वर्ष
  • बैलेंस ट्रांसफर होम लोन वाले आवेदकों के लिए, हाउसिंग लोन के साथ ही लोन मंज़ूर किया जाता है

Union Bank of India Home Loan: ज़रूरी दस्तावेज

  • विधिवत भरा हुआ एप्लीकेशन फॉर्म और क्रेडिट इंफॉर्मेशन
  • KYC दस्तावेज- पहचान प्रमाण, पता प्रमाण, 2 पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • नौकरीपेशा के लिए: पिछले 2 साल का आईटीआर/फॉर्म 16, हाल ही की 3 सैलरी स्लिप और किसी अन्य स्त्रोत से होने वाली आय का प्रमाण
  • गैर- नौकरीपेशा के लिए: पिछले 3 वर्षों का आईटीआर और किसी अन्य स्त्रोत से होने वाली आय का प्रमाण
  • पिछले 6 महीनों के बैंक स्टेटमेंट

अन्य बैंक/ लोन संस्थान से लोन के टेकओवर के संबंध में-

  • सैंक्शन लैटर
  • पिछले 12 महीनों का बैंक स्टेटमेंट
  • लोन संस्थान के लैटर हेड पर दस्तावेजों की लिस्ट
  • सिक्योरिटी को सीधे संभालने के लिए बैंक/ लोन संस्थान से अथॉरिटी लैटर
  • यूनियन बैंक के अधिकृत अधिकारियों को दस्तावेज

प्रोपर्टी के दस्तावेज़

  • अलोटमेंट लेटर/सेल एग्रीमेंट
  • स्थानीय निकाय द्वारा अप्रूव्ड प्लान की कॉपी
  • एडवांस पेमेंट की रसीद या स्वयं के योगदान रसीद
  • डेवलपर/बिल्डर/सोसाइटी से एनओसी
  • निर्माण, विस्तार, मरम्मत और नवीनीकरण की अनुमानित लागत
  • संपत्ति के स्वामित्व दस्तावेज़ की कॉपी: मूल सेल डीडी / टाइटल डीडी / सोसायटी द्वारा जारी शेयर सर्टिफिकेट और अन्य लिंक मूल दस्तावेज़

अन्य बैंक/ लोन संस्थान से लोन के टेकओवर के संबंध में-

  • सैंक्शन लैटर
  • पिछले 12 महीनों का बैंक स्टेटमेंट
  • लोन संस्थान के लैटर हेड पर दस्तावेजों की लिस्ट
  • सिक्योरिटी को सीधे संभालने के लिए बैंक/ लोन संस्थान से अथॉरिटी लैटर
  • यूनियन बैंक के अधिकृत अधिकारियों को दस्तावेज

अगर आवेदक एनआरआई है

  • हाल ही का वर्क परमिट
  • पासपोर्ट की कॉपी
  • स्थानीय पता प्रमाण
  • पासपोर्ट पर वीज़ा स्टाम्प
  • वर्तमान नियोक्ता/ कंपनी द्वारा जारी आईडी कार्ड
  • ऑफर लैटर या एंप्लॉयमेंट कॉन्ट्रैक्ट

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर

होम लोन लेने से पहले ही उसकी ईएमआई जानने के लिए पैसाबाज़ार के होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर का उपयोग करें। लोन राशि, ब्याज दर और भुगतान अवधि दर्ज करें और जानें कि आपको कितना लोन लेने पर कितनी ईएमआई देनी होगी।

होम लोन EMI कैलकुलेटरAmount

Interest Rate

%

Tenure

Year(s)

Calculateहोम लोन EMI कैलकुलेटर

Monthly EMI₹ 15,622

Total Amount Payble₹ 5,62,395(Principal + interest)

Principal Amount₹ 5,00,000

Total Interest Payble₹ 62,395

संबंधित प्रश्न (FAQs)

प्रश्न. क्या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया फिक्स्ड और फ्लोटिंग दोनों ब्याज दरों पर लोन प्रदान करता है?
उत्तर: हां, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया फिक्स्ड और फ्लोटिंग दोनों दरों पर होम लोन प्रदान करता है। हालांकि, इसके फिक्स्ड रेट होम लोन की ब्याज दरें इसके फ्लोटिंग रेट होम लोन की तुलना में अधिक होती हैं।

प्रश्न. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया होम लोन कैसे लें?
उत्तर: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से होम लोन लेने के लिए आपको इसकी शर्तों को पूरा करना होगा। इसकी शर्तें क्या हैं, ये जानने के लिए ये लेख पढ़ें। साथ ही आप पैसाबाज़ार.कॉम पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया होम लोन के लिए अप्लाई भी कर सकते हैं।

प्रश्न. क्या मैं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से लिए गए अपने होम लोन की प्रीपमेंट कर सकती हूं?
उत्तर: हां, आप यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से लिए गए अपने होम लोन की प्रीपमेंट कर सकती हैं। बैंक होम लोन के लिए कोई प्रीपेमेंट फीस नहीं वसूलता है।

प्रश्न. यूनियन होम लोन के लिए मोरेटोरियम अवधि कितनी है?
उत्तर: घर/ फ्लैट खरीदने या बनवाने के लिए यूनियन होम लोन की मोरेटोरियम अवधि 3 वर्ष तक होती है। वहीं मरम्मत/ रेनोवेशन के लिए लिए गए होम लोन के लिए, मोरेटोरियम अवधि 1 वर्ष तक हो सकती है। कंपोजिट होम लोन के मामले में (अर्थात प्लॉट खरीदने और उस पर घर बनवाने के लिए लिए गए लोन के मामले में) मोरेटोरियम अवधि प्लॉट लोन के पहले लोन डिसबर्समेंट की तारीख से 4 वर्ष तक या प्लॉट खरीदने की तारीख से डिवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा मंज़ूर की गई अवधि तक हो सकती है, जो भी पहले हो।

प्रश्न. क्या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया महिला आवेदकों को होम लोन पर ब्याज दरों में छूट प्रदान करता है?
उत्तर: हां, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अपनी महिला आवेदकों को होम लोन की ब्याज दरों पर 5 बीपीएस की छूट प्रदान करता है।

प्रश्न. क्या मुझे संपत्ति की खरीद/निर्माण पर पहले ही खर्च की गई लागत का रिएंबर्समेंट मिल सकता है?
उत्तर: हां, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया लोन प्राप्त करने से पहले 6 महीने के दौरान घर या फ्लैट की खरीद/निर्माण की लागत का रिएंबर्समेंट देता है। हालांकि, रिएंबर्समेंट की मंजूरी योजना मानदंडों को पूरा करने पर ही मिलेगी। इसके बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप अपने यूनियन बैंक की नजदीकी शाखा में पता कर सकते हैं।

प्रश्न. क्या यूनियन बैंक होम लोन के लिए आवेदन करते समय सह-आवेदक का होना ज़रूरी है?
उत्तर: नहीं, यूनियन बैंक होम लोन के लिए आवेदन करते समय सह-आवेदक का होना ज़रूरी नहीं है। आवेदक होम लोन के लिए अकेले या किसी के साथ आवेदन कर सकते हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।