Saharanpur News : सहारनपुर में दो भाइयों की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।


सहारनपुर के लखनौती में यमुना नदी पार कर खेत पर जा रहे दो सगे भाई गहरे पानी में डूब गए। निजी चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दो सगे भाइयों की अचानक हुई मौतों से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही गमगीन माहौल में शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव कुंडा कला निवासी कारी गुलफाम के बेटे समद (15), आहद (12) और गुलजार का बेटा अनस (8) तीनों शुक्रवार दोपहर खेत में घास लेने यमुना नदी पार करके जा रहे थे। भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए तीनों नदी में नहाने घुस गए। तभी छोटा भाई आहद पानी के गहरे गड्ढे में डूबने लगा तो समद उसे बचाने के लिए कूद पड़ा। गड्ढा अधिक गहरा होने के कारण समद उसे बचा न सका और दोनों डूबने लगे। यह देख अनस ने शोर मचा दिया, लेकिन नदी के आसपास कोई नहीं दिखा। 

इसके बाद अनस गांव की ओर दौड़ पड़ा और दोनों भाइयों के डूबने की सूचना ग्रामीणों को दी। गांव से बड़ी ताताद में ग्रामीण यमुना नदी की ओर दौड़ पड़े। नदी में काफी तलाश के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। दोनों बच्चों को गांव के ही निजी चिकित्सक को दिखाया गया। वहीं, चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
 

वहीं, दो भाइयों की अचानक हुई मौतों से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। आहद और समद पांच भाई-बहन थे। इनसे बड़ा एक भाई है, जबकि दो-भाई बहन इनसे छोटे हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।