जनपद चित्रकूट पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन्स चित्रकूट में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया । परेड निरीक्षण के दौरान अधि0/कर्मचारीगण का टर्न आउट चैक किया गया तथा परेड ग्राउण्ड में उपस्थित सभी टोलियों की ड्रिल देखी गयी एवं आवश्यक सुधार हेतु प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को निर्देशित किया गया ।
तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा परिवहन शाखा, आवासीय परिसर का भ्रमण कर प्रतिसार निरीक्षक को साफ-सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । तत्पश्चात आदेश-कक्ष में जाकर पुलिस कर्मियों का अर्दली रुम किया गया ।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक शिवनारायण, पीआरओ प्रदीप पाल एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: