कौशांबी लोकसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने मिर्जापुर के प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल के समर्थन में चुनाव प्रचार का बिगुल बजा दिया  पत्रकार सूरज पाण्डेय प्रतापगढ़ 


 संग्रामगढ़ प्रतापगढ़।।गत दिनों मीरजापुर से एनडीए प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल कुंडा के बेंती किला में भाजपा उम्मीदवार विनोद सोनकर के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहीं थीं। इसी दौरान उन्होंने राजा भैया का नाम लिए बिना कहा कि लोकतंत्र में कोई भी राजा रानी के पेट से पैदा नहीं होता, वह तो ईवीएम से पैदा होता है।

इस पर राजा भैया ने पलटवार करते हुए कहा है कि ईवीएम से राजा नहीं बल्कि जनसेवक पैदा होता है जो जनता की सेवा करता है। दोनों पक्षों की ओर से जुबानी जंग के बाद सियासी भूचाल आ गया है।वहीं दूसरी तरफ जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के मीरजापुर के जिला अध्यक्ष संजू मिश्रा का कहना है कि अनुप्रिया पटेल का बयान आहत करने वाला है। राजा भैया के आदेश का इंतजार है, जो आदेश मिलेगा उसके अनुसार कार्य किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ सूत्र तो यह भी बता रहे हैं कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कुछ नेता मीरजापुर पहुंच गए हैं। ऐसे में क्षत्रिय वोटों का बंटवारा हो सकता था लेकिन मामला कुछ ऐसा रोचक मोड़ पर आ गया कौशांबी लोकसभा के वर्तमान सांसद विनोद सोनकर समेत भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज तिवारी टडेरा समेत कई भाजपा नेताओं ने मिर्जापुर पहुंचकर अनुप्रिया के समर्थन में जोर-शोर से प्रचार कर वोट मांगा

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।