लखीमपुर खीरी के लखहा गांव में बुधवार दोपहर दीवार तोड़ने को लेकर बवाल हो गया। आधे घंटे तक पथराव और फायरिंग हुई, जिससे गांव में दहशत फैल गई। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। 


लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र के लखहा गांव में रास्ते की दीवार तोड़ने को लेकर बुधवार दोपहर बवाल हो गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर ईंट पत्थर चले। इस दौरान कई राउंड फायरिंग हुई। बवाल में कई लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि आधे घंटे तक पथराव और फायरिंग हुई। फायरिंग के बाद गांव में दहशत फैल गई। लोग दरवाजों को बंदकर घरों में दुबक गए। 
बवाल की सूचना पर एएसपी नैपाल सिंह, सीओ मितौली समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस ने करीब 15 लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि मुनीश नाम के युवक के घर की दीवार दूसरे पक्ष के लोग तोड़ रहे थे। जिसको लेकर मुनीश के परिजनों ने विरोध किया तो दूसरा पक्ष मारपीट पर उतारू हो गया। इसके बाद बवाल शुरू हो गया। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर फेंके गए। फायरिंग भी हुई, जिससे गांव में दहशत फैल गई। 
पथराव और फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने भीड़ एकत्र देखी तो लाठियां भांजकर लोगों को तितर-बितर किया। इससे भगदड़ मच गई। बवाल करने वाले लोग घरों में छिप गए थे, पुलिस ने घरों से जबरन निकालकर हिरासत में लिया। फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। घटना में दोनों पक्षों की कई महिलाएं भी घायल हुई हैं। मिताली सीओ क्षेत्र के छह थानों की फोर्स तैनात है।
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।