लखनऊ में इंदिरानगर सेक्टर-20 निवासी सेवानिवृत आईएएस देवेंद्र दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे (58) की हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम उनके ड्राइवर भाइयों ने साथी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने सेवानिवृत आईएएस देवेंद्र के दोनों ड्राइवर भाइयों और उनके ए


लखनऊ में इंदिरानगर सेक्टर-20 निवासी सेवानिवृत आईएएस देवेंद्र दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे (58) की हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम उनके ड्राइवर भाइयों ने साथी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने सेवानिवृत आईएएस देवेंद्र के दोनों ड्राइवर भाइयों और उनके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

Retired IAS Wife Murder Case I didnt shoot so there was no sound Akhilesh shocking revelation

जांच में कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि अखिलेश और रंजीत असलहा लेकर मोहिनी दुबे के घर पहुंचे थे। हालांकि, उनकी हत्या गला कसकर की थी। 

आरोपियों ने बताया कि साजिश के तहत वे गोली मारकर हत्या करने वाले थे, लेकिन अचानक सोचा कि गोली चलने की आवाज से आसपास पता चल सकता है। ऐसे में तय किया कि गोली नहीं चलाएंगे। तब गला कसकर मारा। असलहा आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किए गए बैग से मिला। उसी से अखिलेश ने पुलिसवालों पर गोली चला दी थी।

Retired IAS Wife Murder Case I didnt shoot so there was no sound Akhilesh shocking revelation

रिकवर कराए जाएंगे फुटेज
डीसीपी नॉर्थ अभिजीत आर शंकर ने बताया कि बैग से डीवीआर भी बरामद हुई। उसमें काफी मिट्टी भरी हुई है। फुटेज रिकवर के लिए डीवीआर फोरेंसिक लैब भेजी जाएगी। हालांकि, घटना से संबंधित तमाम फुटेज जुटा लिए गए हैं, जिनमें आरोपी कैद हैं।

15 दिन पहले रची साजिश
पूछताछ में अखिलेश व रवि ने बताया कि करीब एक महीने पहले वे स्टोर रूम में सफाई कर रहे थे। इसी दौरान मोहिनी ने अलमारी से जेवरात निकालकर बेड पर रखे थे। वह कहीं जाने की तैयारी कर रही थीं। बेड से लेकर अलमारी तक ज्वैलरी थी। यह देख उनके मन में लालच आ गया। तभी से सोच रहे थे कि कैसे जेवरात को हासिल किया जाए। करीब 15 दिन पहले रंजीत को बुलाकर इस बारे में बताया। तब साजिश रची और फिर वारदात को अंजाम दिया।

Retired IAS Wife Murder Case I didnt shoot so there was no sound Akhilesh shocking revelation

इस वजह से रखने लगा खुन्नस
अखिलेश की पांच महीने पहले शादी हुई है। उसने पूछताछ में बताया कि मालिक ने कहा था कि शादी में वे उनकी आर्थिक मदद करेंगे, लेकिन केवल 21 हजार रुपये दिए। वही, अखिलेश को तीन-चार लाख रुपये जरूर मिलने की उम्मीद थी। इस वजह से वह खुन्नस रखने लगा।

Retired IAS Wife Murder Case I didnt shoot so there was no sound Akhilesh shocking revelation

बेफिक्र थे तीनों आरोपी
वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी बेफिक्र थे। रंजीत अपने घर पर था, जबकि रवि और अखिलेश देवेंद्र के घर थे। ये मोहिनी के अंतिम संस्कार से लेकर अस्थि विसर्जन तक शामिल रहे। सोमवार को प्रयागराज में अस्थि विसर्जन किया गया था। पुलिस की टीम लगातार उनके साथ थी, जिससे वे भाग न सकें। मंगलवार को गिरफ्तारी कर ली।
 

Retired IAS Wife Murder Case I didnt shoot so there was no sound Akhilesh shocking revelation

पिछले साल हुई थी इसी तरह की वारदात
जुलाई 2023 में गाजीपुर थानाक्षेत्र में ही इसी तरह की वारदात हुई थी। एफएम अपार्टमेंट में फ्लैट में घुसकर 60 वर्षीय नफीस फातिमा की हत्या कर दी गई थी। बदमाश जेवर, नकदी लूट ले गए थे। पुलिस ने वारदात का खुलासा कर नफीस के पूर्व ड्राइवर जितेंद्र समेत तीन साथियों को गिरफ्तार किया था। पूरी साजिश जितेंद्र ने रची थी।
 

Retired IAS Wife Murder Case I didnt shoot so there was no sound Akhilesh shocking revelation

आपको बता दें कि सेवानिवृत आईएएस देवेंद्र दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे (58) की हत्या कर लूट की वारदात का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने देवेंद्र के दोनों ड्राइवर भाइयों और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया। अखिलेश वारदात का मास्टरमाइंड है। वह और उसका भाई 13 साल से देवेंद्र के घर पर काम कर रहे थे। आरोपियों ने एक करोड़ रुपये के जेवरात लूटे थे। पुलिस ने जेवरात बरामद कर लिए हैं। वारदात की फुटेज किसी को न मिलें, इसलिए बदमाश डीवीआर व सीसीटीवी कैमरे उखाड़ कर ले गए थे। इन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया।
 

Retired IAS Wife Murder Case I didnt shoot so there was no sound Akhilesh shocking revelation

इंदिरानगर सेक्टर-20 निवासी सेवानिवृत आईएएस देवेंद्र दुबे 25 मई की सुबह ड्राइवर रवि यादव के साथ गोल्फ खेलने गए थे। उनके जाने के बाद घर के भीतर बदमाशों ने उनकी पत्नी मोहिनी की हत्या कर जेवरात लूट ले गए थे। 
 

Retired IAS Wife Murder Case I didnt shoot so there was no sound Akhilesh shocking revelation

संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध आकाश कुलहरि ने बताया कि वारदात में रवि व उसके ड्राइवर भाई अखिलेश यादव और साथी रंजीत को गिरफ्तार किया गया है। वारदात के दिन अखिलेश और रंजीत स्कूटी से देवेंद्र के घर पहुंचे थे। दोनों ने मोहिनी की गला कसकर हत्या कर दी थी और जेवरात लूटकर भाग गए थे। वारदात की साजिश में रवि भी शामिल था।
 

Retired IAS Wife Murder Case I didnt shoot so there was no sound Akhilesh shocking revelation

पैर छुए, फिर पेंचकस से वार कर कस दिया गला
अखिलेश ने पुलिस को बताया कि उसके घंटी बजाने पर मोहिनी ने दरवाजा खोला। वह बोला, उसके दोस्त रंजीत को मदद की जरूरत है। नौकरी चाहिए। इस पर मोहिनी ने कहा, उसे बुला लाओ। अंदर आकर दोनों ने उनके पैर छुए। फिर अचानक रंजीत ने पेंचकस से मोहिनी पर वार कर दिए और अखिलेश ने दुपट्टे से गला कसना शुरू किया। जब सांसें थम गईं तब दुपट्टा छोड़ा। फिर जेवरात बैग में भरे और स्कूटी से भाग निकले।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।