सम्भल जनपद के कस्बा रजपुरा में बाइक पर घूमने जा रहे दो दोस्तों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया।
सम्भल जनपद के कस्बा रजपुरा में बाइक पर घूमने जा रहे दो दोस्तों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया।
पचास हजार की रिश्वत लेते पकड़ी गई क्राइम इंस्पेक्टर
पचास हजार की रिश्वत लेते पकड़ी गई क्राइम इंस्पेक्टर
इस्लामनगर ।
हम आपको बताते चलें कि मंगलवार दोपहर के वक्त एंटी करप्शन टीम ने इस्लामनगर थाने की क्राइम इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर को 50 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। क्राइम इंस्पेक्टर दुष्कर्म मामले की जांच अधिकारी थी। आरोपी महिला ने एफआर लगाने के लिए क्राइम इंस्पेक्टर को 50 हजार की रिश्वत दी थी उसी दौरान एंटी करप्शन टीम मौके पर पहुंच गई और क्राइम इंस्पेक्टर को रुपए लेते हुए पकड़ लिया और अपने साथ ले गई।
इस्लामनगर थाना क्षेत्र के रुदायन निवासी राजकुमारी पत्नी रावेंद्र कुमार शर्मा के घर सीमा पत्नी स्वर्गीय राजीव कुमार निवासी रामनगर सैफपुर का काफी समय से आना जाना था,सीमा की राजकुमारी से गहरी दोस्ती हो गई थी सीमा ने राजकुमारी के बेड और बाथरूम से अपत्तिजनक फोटो अपने मोबाइल खींच लिए थे तभी से सीमा राजकुमारी को ब्लैक मेल कर थी और पैसे की डिमांड कर रही थी। फोन से फोटो डिलीट करने के राजकुमारी ने सीमा को 2.5 लाख रुपए दे दिए उसके बाद सीमा का और लालच बड़ गया । सीमा का फिर से राजकुमारी से पांच लाख की मांग की तो राजकुमारी ने रुपए देने से मना कर दिया तो सीमा ने राजकुमारी के अपत्तिजनक फोटो राजकुमारी के पति रावेंद्र कुमार शर्मा के फोन पर भेज दिए और अन्य कई लोगो के पास भेज दिए। उसके बाद मजबूर होकर राजकुमारी ने थाने में इसकी शिकायत भी की थी लेकिन पुलिस ने राजकुमारी की रिपोर्ट दर्ज भी की थी उसके बाद राजकुमारी ने पुलिस महानिरीक्षक बरेली को शिकायती पत्र दिया था उसके बाद रिपोर्ट दर्ज करने के थाने के लिए आदेश आए थे उसके बाद 10 अप्रैल 2024 को इस्लामनगर थाने पर सीमा के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैक करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उसके बाद इस केस की जांच क्राइम इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर कर थी ,
मंगलवार को सीमा इस्लामनगर थाने इंस्पेक्टर के पास पहुंची और बातचीत करने लगी जहां बात चीत कर रही थी वहां और भी पुलिस वाले बैठे थे तभी सीमा ने क्राइम इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर से अलग में बात करने को कहा था तभी क्राइम इंस्पेक्टर और सीमा उप निरीक्षण वाले कमरे में बैठकर बात कर रही थी तभी सीमा ने पचास हजार की रिश्वत दी उसी दौरान थाने के बाहर बैठी एंटी करप्शन टीम के साथ एक महिला उप निरीक्षण वाले कमरे में पहुंची और लगे हांथ क्राइम इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर को 50 हजार रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया और क्राइम इंस्पेक्टर को अपने साथ टीम ले गई। मिली जानकारी के अनुसार एंटी करप्शन टीम अपनी गाड़ी मैन चौराहे पर खड़ी करके तब थाने पहुंचे थे। टीम के कुछ लोग थाने के अंदर जाके बैठ गए थे उसके बाद टीम की एक महिला क्राइम इंस्पेक्टर और सीमा के पास पहुंच गई और सीमा रिश्वत दे रही थी अभी टीम की महिला ने इंस्पेक्टर को रंगे हाथ पकड़ लिया । क्राइम इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर का रिटायरमेंट में एक साल का समय बचा था।
संवाददाता दीपक सक्सेना सहसवान
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सम्भल जनपद के कस्बा रजपुरा में बाइक पर घूमने जा रहे दो दोस्तों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया।
सिधौली से निर्दोष तिवारी की रिपोर्ट
केजरीवाल को 2 जून को ही करना होगा सरेंडर
Leave a Comment: