सिधौली से निर्दोष तिवारी की रिपोर्ट


देवस्थान के मूर्तियां फेक हवन कुंड को तोड़ कर जा रहा कब्जा
 
अटरिया: उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर के थाना अटरिया के ग्राम लहूरेवान में देवस्थान पर रखी भगवान शिव एवं हनुमान जी की मूर्ति को उठाकर गायब कर दिया गया एवं चबूतरे पर बने हवन कुंड को भी तोड़ा गया जब इस विवाद की जानकारी छोटेलाल पाल को हुई तो उन्होंने फौरन इस मामले की जानकारी थाना अटरिया को दिया साथ ही एक लिखित तहरीर भी दी जिसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर कार्यवाही की बात कही अटरिया SHO के अनुसार प्रकरण की जानकारी मिलते ही उन्होंने फौरन मामले को संज्ञान में लिया इसके बाद उन्होंने पाया है कि बौद्ध धर्म के कुछ लोगों के द्वारा वह सार्वजनिक स्थान पर मूर्ति लगाने का प्रयास कर रहे हैं परंतु दूसरा पक्ष इस बात को मानने को तैयार नहीं है फिलहाल भगवान बहुत की मूर्ति को भी उसे स्थान से हटा दिया गया है एवं परमिशन लाने के बाद मूर्ति को रखवा दिया जाएगा।
उपरोक्त निवासी छोटे लाला पाल ने बताया है की तकरीबन 20 से 30 वर्षों सेवा उसे स्थान पर पूजा पाठ आदि करते चले आ रहे हैं हर वर्ष वहां पर भंडारा तथा हवन पूजा पाठ का कार्यक्रम किया जाता था परंतु इस बार उनके हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियों को हटाना तथा हवन कुंड को तोड़ दिया गया है
सिधौली से निर्दोष तिवारी की रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।