अब तक न्याय संवाददाता  बोलेरो गाड़ी और लोडिंग टेंपो में भिड़ंत, एक घायल को हायर सेंटर रेफर किया 


अब तक न्याय संवाददाता 

बोलेरो गाड़ी और लोडिंग टेंपो में भिड़ंत, एक घायल को हायर सेंटर रेफर किया 

 बोरावड़ (मुकेश जोया)  - बोरावड़ कस्बे के पुराना टोल नाका के पास  सुबह करीब 12 बजे बोलेरो गाड़ी और लोडिंग टेंपो में आमने सामने टक्कर होने से  लोडिंग टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टेंपो का अगला हिस्से के परखच्चे उड़ गए।जानकारी अनुसार लोडिंग टेंपो मकराना से बोरावड़ की तरफ आ रहा था,  सड़क किनारे  खड़े एक ट्रेक्टर को ओवर टेक कर रहा था की अचानक टोल प्लाजा के पास सामने से  तेज गति से आ रहे बोलेरो गाड़ी  से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज हुई की दोनो वाहन असंतुलित होकर  क्षतिग्रस्त हो गए।  दुर्घटना में लोडिंग टेंपो  चालक  42 वर्षीय ओम प्रकाश पुत्र सुखाराम माली,निवासी बालू खेड़ा गंभीर रूप से। घायल हो गया। दुर्घटना में ओम प्रकाश के सर में गंभीर चोट आई है, पैर भी फ्रेक्चर हो गया। राहगीर हनुमान पिपरालिया,सीताराम सैनी ने घायल को पास ही स्तिथ सिटी  हॉस्पिटल पहुंचाया,जहा घायल को प्राथमिक उपचार देकर राजकीय चिकित्सालय  भेजा जहां  घायल   की स्तिथि गंभीर होने के चलते  उपचार के लिए हायर सेंटर  भेजा गया। सूचना पर मकराना थाना के हेड कांस्टेबल  हीरालाल मीणा दल बाल सहित घटना  स्थल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। दुर्घटना  स्थल पर  भारी भीड़ जमा हो गई वहीं बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया।  पुलिस में  मौके से भिड़ को हटाया और यातायात को दुरस्त करवाया। सिटी हॉस्पिटल के चिकित्सक ने बताया कि घायल के सर पर 21 टांके आए है।  पैर फ्रेक्चर हुआ है शरीर के अन्य जगह पर भी चोटे लगी है!,बल्ड अधिक निकलने के कारण  उसे हायर सेंटर रेफर किया है ।क्षति ग्रस्त बोलेरों पर राजस्थान सरकार लिखा हुआ है संभवत यह पिएचईडी विभाग में जुबेर कंपनी के ठेकेदार की बताई जा रही है ।पुलिस ने घायल के पर्चा बयान लेकर  कानूनी कार्यवाही
 शुरू कर दी है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।