बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने जिलाधिकारी को पत्र देकर मांग किया है कि अवैध बालू खनन पर रोक लगाकर परमिट निरस्त किया जाय।
रिपोर्ट
मुकेश कुमार
अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
जनपद -बस्ती
बस्ती। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने जिलाधिकारी को पत्र देकर मांग किया है कि अवैध बालू खनन पर रोक लगाकर परमिट निरस्त किया जाय।
पत्र में सपा विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा है कि बस्ती सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम माझा कला में 6 माह के लिये बालू खनन के लिये परमिट किया गया है।
अवैध स्थानों पर बालू का खनन कराये जाने से माझा कला, गंगापुर, मईपुर (तीनों पुरवा) का अस्तित्व खतरे में पड़ जायेगा। खनन अधिकारी द्वारा प्रशासन को गुमराह कर बालू खनन का परमिट दिया गया है। यदि तत्काल प्रभाव से अवैध बालू खनन न रोका गया तो माझा कला, फूलपुर, रामनगर, अइलिया, भगवंतपुर, गंगापुर, मईपुर, महुआपार आदि राजस्व गांवों के कई हजार बीघा कृषि योग्य जमीन सरयू नदी मे समा जायेगी। पिछली बार बाढ में कट रहे गांव मईपुर को बचाने के लिये बाढ खण्ड द्वारा जो ठोकर लगवाया गया है उसका अस्तित्व भी खतरे में पड जायेगा।
विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने मांग किया है कि सिंचाई विभाग बाढ खण्ड से जांच कराकर खनन परमिट को निरस्त कर बालू खनन रोका जाय। यदि इसे न रोका गया तो गांवों की जमीन और जान माल की रक्षा के लिये वे धरना, प्रदर्शन, आन्दोलन को बाध्य होंगे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने कई गंभीर धाराओं में पीड़ित के प्रार्थना पत्र के आधार पर डॉ आदित्य गुप्ता, व अभिनव गुप्ता, पुत्र रामनिवास, अनिल कुमार, पुत्र हरी बाबू, कुमकुम पत्नी अनिल कुमार, मु0अ0स0296 सन् 2024 धारा अंतर्गत 447,427,504,506 मैं हुआ मुकदमा दर्ज किया गया
छत्तीसगढ़ जिला इकाई जांजगीर-चांपा द्वारा सतनाम भवन, शिवरीनारायण में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। का
Leave a Comment: