11 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।वहीं करीब 35 से 40 लोग बुरी तरह घायल हो गए


दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की करीब एक दर्जन लोगों की हुई मौत, 3 दर्जन घायल

निर्दोष तिवारी की रिपोर्ट

सीतापुर जनपद। तहसील सिधौली क्षेत्र के एक ही गांव से मां पूर्णागिरी के दर्शन करने जा रहे करीब 70 से अधिक लोगों से भरी एक बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। बस में सवार करीब 11 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।वहीं करीब 35 से 40 लोग बुरी तरह घायल हो गए। बताते चलें कि कमलापुर थाना क्षेत्र के जटहा गांव निवासी करीब 70 लोग एक बस में सवार हो कर मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए अपने गांव से रवाना हुए थे। तभी बस चालक ने खुटार गोला रोड पर बस को एक ढाबे पर खाना खाने के लिए खड़ा कर दिया। तभी तेज रफ्तार बाजरे लगा डंपर श्रद्धालुओं से भारी वोल्वो बस के ऊपर पलट गया हादसे में बस में बैठे करीब 30 से 35 लोग बुरी तरह घायल हो गया घायलों को खुटार सीएससी लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया हादसे में अभी तक करीब 11 लोगों की मौत हो गई है कई घायलों की हालत काफी गंभीर है खुटार पुलिस अभी बचाव कार्य में लगी हुई है। बता दें कि सभी श्रद्धालु सीतापुर जनपद के कमलापुर थाना क्षेत्र के बाद जाता और छोटा जटहा गांव के रहने वाले थे जो की पूर्णागिरी दर्शन के लिए वोल्वो बस से शनिवार करीब दोपहर  3:00 बजे निकले थे। खुटार गोला मार्ग पर कस्बे के पास ऋषि ढाबे में खाना खाने के लिए बस रुकी बस से उतरकर कुछ लोग खाना खाने चले गए जबकि कई लोग अंदर बैठे रहे रात करीब 10:30 बजे खुटार से गोला की ओर जा रहे हैं बाजरी लीटर डंपर ने किनारे खड़ी बस में जोरदार टक्कर मार दी और बस के ऊपर ही पलट गया डंपर में भरी बजरी बस के अंदर भर गई। हादसे के बाद अपराध आफरी मच गई सूचना पाकर इस थाने पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया क्रेन की सहायता से ट्रक को हटाने का प्रयास किया जा रहा था बस से बजरी हटाते हुए घायलों को बाहर निकल गया। इस भीषण हादसे में समाचार लिखे जाने तक करीब 11 लोगों की मौत हो चुकी है। 30 से 35 लोग घायल बताए जा रहे हैं घायलों को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से सीएससी लाया गया सूचना पर शाहजहांपुर के जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा रात करीब 12:30 बजे मौके पर पहुंचे बचाव कार्य का जायजा लिया सूत्र बताते हैं कि अजय चुटकी सहित 700 सीएससी पर ले गए राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाए जा रहे केदारी की पत्नी सोमवती के रास्ते में मौत हो गई तथा 200 अभी मौके पर रखे हैं अन्य कई घायलों की हालत भी काफी गंभीर बताई जा रही है सूत्रों का दावा है कि डंपर के चालक को जबकि आने की वजह से या भीषण हादसा हुआ हादसे के बाद डंपर चालक का पता नहीं चल पाया उसकी तलाश की जा रही है बस में सवार अनिल कुमार ने बताया कि वे लोग गांव से सीतापुर के सिधौली कस्बे तक अपने साधनों से आए थे सिधौली से लगभग 75 से 80 यात्रियों को लेकर बस पूर्णागिरि के लिए रवाना हुई गांव का रूपेश कुमार हर वर्ष एक वर्ष पूर्णागिरि ले जाता था यात्री उससे ही बुकिंग कर लेते हैं इस बार भी रूपेश नहीं बुक की थी रात लगभग 10:00 बजे बस खुटार के एक ढाबे पर रुकीबस सवार लोगों में कुछ लोग नीचे उतर आए और कुछ लोग बसों पर ही बैठे रहे इस बीच खुटार की ओर से तेज रफ्तार बजरी भरा डंपर आया डंपर अचानक रोड से बाई और उतरता चला गया और बस की बीचो-बीच हिस्से को चीरता होगा घुस गया अनिल के अनुसार डंपर चालक शायद सो गया था इस कारण यह बड़ा हादसा हुआ बताते हैं कि डंपर की टक्कर से बस सवारी यात्रियों में सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र के बाद जताहा निवासी केदारी की पत्नी 45 वर्षीय सोमवती छोटेलाल की पत्नी चुटकी रूपेश का 16 वर्षीय पुत्र अजीत प्रमोद शिव शंकर रामदास की पत्नी मीना देवी थाना मछरेहटा के गांव ग्रैनी निवासी गंगाराम की पत्नी सुमन पुत्र आदित्य सहित करीब 10 लोगों की मौत हुई है वही बड़ा जेठानीवासी सोनावती ऋतिक पुत्र अनिल वीरेंद्र अवंतिका सुशील अमित अजय शिवरानी बालकिशन बिट्टू आदित्य कुमार रामू विजय महारानी विकास आदि को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है

खुटार (शाहजहांपुर) में खुटार-गोला रोड पर शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में ढाबे के बाहर खड़ी वाल्वो बस से बजरी लदा डंपर टकरा कर बस के ऊपर ही पलट गया। हादसे में बस में बैठे करीब 35-40 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को खुटार सीएचसी लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। कई घायलों की हालत काफी गंभीर है। देर रात तक पुलिस बचाव कार्य में लगी हुई थी।

सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ा जटहा और छोटा जटहा के रहने वाले करीब 80 लोग पूर्णागिरी दर्शन के लिए वॉल्वो बस से शनिवार रात निकले थे। खुटार-गोला मार्ग पर कस्बे के पास एक ढाबे में खाना खाने के लिए बस रुकी। बस से उतरकर कुछ लोग खाना खाने चले गए जबकि कई लोग अंदर बैठे रहे। रात करीब 10:30 बजे खुटार से गोला की ओर जा रहे बजरी लदे डंपर ने किनारे खड़ी बस में जोरदार टक्कर मार दी और बस के ऊपर ही पलट गया

डंपर में भरी बजरी भी बस के अंदर भर गई। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किए। क्रेन की सहायता से ट्रक को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। बस से बजरी हटाते हुए घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे में दस लोगों की मौत हो गई है। 35-40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। सूचना पर डीएम उमेश प्रताप सिंह और एसपी अशोक कुमार मीणा रात करीब 12:45 पर मौके पर पहुंच गए। बचाव कार्य का जायजा लिया। अजय, छुटकी सहित सात शव सीएचसी पर लाए गए हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाई जा रहीं केदारी की पत्नी सोमवती की रास्ते में मौत हो गई है। दो शव मौके पर रखे थे। अन्य कई घायलों की हालत भी काफी गंभीर है।

डंपर के चालक को झपकी आने से हुआ हादसा
भीषण हादसे के पीछे की वजह डंपर के चालक को झपकी आना माना जा रहा है। हादसे के बाद डंपर चालक का पता नहीं चल पाया। उसकी तलाश की जा रही है। बस में सवार अनिल कुमार ने बताया कि वे लोग गांव से सीतापुर के सिधौली कस्बे तक अपने साधनों से आए थे। सिधौली से लगभग 75 से 80 यात्रियों को लेकर बस पूर्णागिरि के लिए रवाना हुई थी। गांव का रूपेश कुमार हर वर्ष एक बस पूर्णागिरि ले जाता है। यात्री उससे ही बुकिंग कर लेते हैं। इस बार भी रूपेश ने ही बस बुक की थी। रात लगभग दस बजे बस खुटार के एक ढाबे पर रुकी। बस सवार लोगों में कुछ लोग नीचे उतर आए और कुछ लोग बसों में ही बैठे रहे। इस बीच खुटार की ओर से तेज रफ्तार बजरी भरा डंपर आया। डंपर अचानक रोड के बायीं ओर उतरता चला गया और बस की बीच के हिस्से को चीरता हुआ घुस गया। अनिल के अनुसार डंपर चालक शायद सो गया। इस कारण बड़ा हादसा हो गया।

इन लोगों की हुई मौत
डंपर की टक्कर से बस सवार यात्रियों में सीतापुर के थाना कमलापुर के गांव बड़ा जटहा निवासी केदारी की पत्नी 45 वर्षीय सोमवती, छोटेलाल की पत्नी छुटकी, रूपेश का 16 वर्षीय पुत्र अजीत, प्रमोद कुमार, शिवशंकर, रामदास की पत्नी 30 वर्षीय मीना देवी, थाना मछरेहटा के गांव घुरेनी निवासी गंगाराम की पत्नी 36 वर्षीय सुमन, पुत्र आठ वर्षीय आदित्य सहित दस लोगों की मौत हुई है।

ये लोग हुए हैं घायल
बस यात्रियों में गांव बड़ा जटहा की सोनावती, रितिक पुत्र अनिल , वीरेंद्र, अवंतिका, सुशील, अमित, अजय, शिवरानी, बालकिशन, बिट्टू, आदित्य, विजय कुमार, रामू, विजय, महारानी, विकास आदि को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।